विज्ञापन

तन्वी पात्री ने यूथ ओलंपिक गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास, भारत की पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं

ओडिशा की 15 साल खिलाड़ी तन्वी पात्री ने यूथ ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने में सफलता हासिल की. तन्वी पत्री ऐसा कमाल करने वाले भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी भी बन गईं हैं.

तन्वी पात्री ने यूथ ओलंपिक गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास, भारत की पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं
यूथ ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं तन्वी पात्री
NDTV

यूथ ओलंपिक बैडमिंटन फाइनल में, 10-19 से पिछड़ने के बाद तन्वी पात्री ने शानदार वापसी की और पांच मैच पॉइंट बचाए, लेकिन अंत में उन्हें चीन की झांग यी शिन के हाथों बेहद करीबी हार का सामना करना पड़ा. इसके साथ ही ओडिशा की 15 साल तन्वी ने यूथ ओलंपिक में सिल्वर मेडल हासिल किया. डकार में यूथ ओलंपिक गेम्स के बैडमिंटन फाइनल में तन्वी पत्री को चीन की झांग यी शिन से हार का सामना करना पड़ा, और तीन गेम के रोमांचक मुकाबले को 15-21, 21-13, 26-24 से जीतकर ओडिशा की इस युवा खिलाड़ी को ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने से रोक दिया.

यूथ ओलंपिक खेलों में बैडमिंटन तन्वी सिल्वर मेडल जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी भी बन गई हैं. मौजूदा जूनियर विश्व चैंपियन के खिलाफ उनका प्रदर्शन उनकी क्षमता को दर्शाता है, खासकर तब, जब उन्होंने बढ़ते दबाव के बीच भी गजब का संयम बनाए रखा.

Latest and Breaking News on NDTV

फाइनल मुकाबला उतार-चढ़ाव से भरा रहा. तन्वी ने शानदार शुरुआत करते हुए पहला गेम 21-15 से अपने नाम किया, लेकिन दूसरे गेम में झांग ने जोरदार वापसी की और 21-13 से जीत हासिल कर मैच को निर्णायक गेम तक पहुंचा दिया.  इसके बाद एक बेहद रोमांचक निर्णायक गेम देखने को मिला, जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी. 

तन्वी पात्री को भले ही सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा, लेकिन डकार से वह एक ऐसा प्रदर्शन लेकर लौटीं जिसे हमेशा याद रखा जाए. निर्णायक गेम में 15-20 से पीछे चल रही तन्वी ने शानदार वापसी करते हुए स्कोर 20-20 से बराबर कर दिया और मुकाबले को 26-24 तक खींच ले गईं. हालांकि हार जरूर मिली लेकिन  तन्वी ने अपने अद्भुत जज्बे से सबका दिल जीत लिया. 

तन्वी पात्री कौन हैं?

भारत की सबसे तेजी से उभरती बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक, तन्वी पात्री ओडिशा से हैं और फिलहाल बेंगलुरु के 'सेंटर ऑफ बैडमिंटन एक्सीलेंस' में ट्रेनिंग ले रही हैं. जब वह चीन में रह रही थीं, जहां उनके पिता आईटी इंडस्ट्री में काम करते थे., तब उन्हें बैडमिंटन का शौक लगा.  बैडमिंटन पर पूरी तरह ध्यान देने से पहले, तन्वी को रोलर स्केटिंग में भी काफी दिलचस्पी थी. तन्वी ने एशियन U15 और U17 खिताब भी जीते हैं, और उन्होंने सेनेगल में हुए यूथ ओलंपिक गेम्स में सेमीफाइनल जीतकर मेडल हासिल किया था.

यह भी पढ़ें | वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत की बड़ी सफलता, शूटिंग में जयपाल मालवीय ने जीता सिल्वर मेडल

यह भी पढ़ें | हरियाणा के किसान की बेटी ने शूटिंग में रच दिया इतिहास, 14 साल की उम्र में बनी नेशनल चैंपियन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News, Pusarla Venkata Sindhu, Badminton
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com