दीया-मानुष की जोड़ी से पक्का हुआ टेबल टेनिस का पदक
शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत के मानुष शाह और दिया चितले ने क्वार्टर फ़ाइनल में हांगकांग की दुनिया की चौथे नंबर की जोड़ी डू होई केम और वोंग चुन टिंग को हराकर टेबल टेनिस मिक्स्ड डबल्स इवेंट में अपना मेडल पक्का कर लिया. चितले और शाह ने अपने विरोधियों को 3-1 (11-6, 13-15, 11-9, 11-5) से हराकर सेमीफ़ाइनल में जगह बनाई और इस टूर्नामेंट में टेबल टेनिस में देश का पहला मेडल पक्का किया. आठ साल पहले जकार्ता में शरत कमल और मनिका बत्रा के ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने के बाद, एशियाई खेलों में मिक्स्ड डबल्स में भारत का यह दूसरा मेडल है. भारतीय जोड़ी सेमीफ़ाइनल में चीन की सुन यिंगशा और वांग चुकिन का सामना करेगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Asian Games 2026, Sports News