विज्ञापन

Tiago और Punch के बीच Tata Aeris की एंट्री! 6 लाख हो सकती है शुरुआती कीमत, डिजाइन लीक्स!

Tata Motors की नई कॉम्पैक्ट सेडान Tata Aeris लॉन्च से पहले शोरूम पहुंचने लगी है. ये 25 सितंबर को लॉन्च होने वाली है. इस कार में Tiago जैसा केबिन, 6 एयरबैग्स और 360-डिग्री कैमरा मिल सकता है.

Tiago और Punch के बीच Tata Aeris की एंट्री! 6 लाख हो सकती है शुरुआती कीमत, डिजाइन लीक्स!

Tata Sierra और Curvv के बाद अब Tata Motors अपनी बेहद फेमस कॉम्पैक्ट सेडान Tigor को बिल्कुल नए अवतार में पेश करने के लिए तैयार है. Tata Aeris को कल यानी 25 सितंबर भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा. हालांकि, लॉन्च से पहले ही इस नई सेडान की प्रोडक्शन-रेडी यूनिट्स देश भर के Tata शोरूम्स पर पहुँचनी शुरू हो गई हैं. हाल ही में टाटा मोटर्स ने Aeris का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इसमें इसके केबिन की झलक दिखाई गई थी. 

डीलरशिप तक कार पहुंचने के कारण अब इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर की कई फोटो और वीडियो लीक हो गई हैं. लीक हुए इन वीडियो से साफ पता चलता है कि नई Tata Aeris का केबिन हाल ही में अपडेट हुई प्रीमियम हैचबैक Tiago से पूरी तरह इंस्पायर्ड है. इस सेगमेंट में सालों बाद एक बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है.

Tata Aeris का नया डिजाइन और एक्सटीरियर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि डीलरशिप पर देखी गई कारें इसका टॉप वेरिएंट नहीं हैं. इसके बावजूद, कार में नई Tiago से लिए गए कई आधुनिक डिजाइन एलिमेंट्स साफ दिखाई दे रहे हैं. इसके फ्रंट लुक को पूरी तरह री-डिजाइन किया गया है. इसमें पहले से स्लिम फ्रंट ग्रिल, नया मस्कुलर बंपर, LED हेडलैंप्स और LED डेटाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) दी गई हैं. कार के साइड प्रोफाइल में Tata की सिग्नेचर नॉचबैक बॉडी डिजाइन को बरकरार रखा गया है. हालांकि, इसे और शानदार बनाने के लिए नए स्पोर्टी अलॉय व्हील्स और अपडेटेड क्रोम फिनिश दी गई है.

लीक हुआ प्रीमियम इंटीरियर और सेफ्टी फीचर्स

Tata मोटर्स की ओर से जारी टीजर और लीक हुए वीडियो से कन्फर्म होता है कि Tata Aeris के केबिन को पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम और हवादार बनाया गया है. केबिन के भीतर लाइट-कलर थीम के साथ बेहद खूबसूरत डुअल-टोन डैशबोर्ड दिया गया है. इसमें बिल्कुल टियागो की तरह एक फ्रीस्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है.

टीज़र में टू-स्पोक मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, क्रूज कंट्रोल और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो व एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी की झलक दिखाई देती है. हालांकि, इसमें अभी भी मैनुअल रियर-व्यू मिरर (IRVM) ही दिया गया है.

सुरक्षा के मामले में टाटा मोटर्स इस कार में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दे सकती है. इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), कम जगहों में पार्किंग के लिए 360-डिग्री कैमरा और हिल-होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स इसकी सुरक्षा को और मजबूत करेंगे.

इंजन, पावर और गियरबॉक्स ऑप्शन्स

हालांकि Tata ने अभी तक इसके इंजन स्पेसिफिकेशन्स की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि Aeris में टिगोर वाला ही 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा. ये इंजन 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ आएगा. इसके साथ ही, ग्राहकों को पेट्रोल की महंगी कीमतों से राहत देने के लिए कंपनी-फिटेड CNG का भी ऑप्शन मिलेगा. ये मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध होगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, भविष्य में Tata Aeris का एक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक (EV) वर्जन भी लाइनअप में शामिल किया जा सकता है.

कीमत, मुकाबला और Tata का मास्टरस्ट्रोक

SUV सेगमेंट में लगातार सफलता हासिल करने के बावजूद Tata कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में Maruti Suzuki Dzire और Hyundai Aura जैसी गाड़ियों से काफी पीछे रही है. अगस्त 2026 में टिगोर की केवल 862 यूनिट्स ही बिकी थीं, जिससे पिछले 12 महीनों में इसकी कुल बिक्री का आंकड़ा करीब 11,000 यूनिट्स ही रहा. इसी बाजार हिस्सेदारी को वापस पाने और सेडान लवर्स को खींचने के लिए Tata Aeris कंपनी का एक बड़ा मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है. भारतीय बाजार में Tata Aeris की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमतें 6.00 लाख से 10.00 लाख के बीच रहने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- 19.5 KM का माइलेज, दमदार लुक.. 8.5 लाख वाली SUV पर सीधे 1.55 लाख तक की छूट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tata Aeris, Tata Aeris Design, Tata Aeris Leaked, Tata Aeris Price, Tata
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com