विज्ञापन

Bank Holiday: कल शनिवार को आपके शहर में बैंक खुले रहेंगे या बंद, आज ही चेक कर लें RBI की हॉलिडे लिस्ट

Bank open or Close on 8 August 2026: अगर शनिवार को बैंक ब्रांच जाने का प्लान है तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें. 8 अगस्त को दूसरे शनिवार की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहार के कारण भी छुट्टी रहेगी.

Bank Holiday: कल शनिवार को आपके शहर में बैंक खुले रहेंगे या बंद, आज ही चेक कर लें RBI की हॉलिडे लिस्ट
अगस्‍त RBI हॉलिडे लिस्ट.
(NDTV File Photo)

अगर आप शनिवार को बैंक ब्रांच जाकर कोई जरूरी काम करने वाले हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें. 8 अगस्त को पूरे देश में दूसरे शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में कैश जमा करना, चेक जमा करना या दूसरे बैंकिंग काम अगले वर्किंग डे पर ही हो पाएंगे.

दूसरे शनिवार की वजह से बंद रहेंगे बैंक

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक 8 अगस्त 2026 को पूरे देश में दूसरे शनिवार के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे. हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं. वहीं पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक ब्रांच खुली रहती हैं. इसके अलावा 8 अगस्त को सिक्किम के गंगटोक में तेंदोंग लो रुम फात त्योहार के कारण भी बैंक बंद रहेंगे.

सिक्किम में क्यों मनाया जाता है यह त्योहार

तेंदोंग लो रुम फात सिक्किम के लेपचा समुदाय का एक खास सांस्कृतिक त्योहार है. मान्यता है कि तेंदोंग पहाड़ी ने लगातार 40 दिनों तक हुई भारी बारिश और बाढ़ के दौरान उनके पूर्वजों की जान बचाई थी. इसी आस्था और आभार के रूप में हर साल यह त्योहार मनाया जाता है.

अगस्त 2026 में कब-कब बैंक बंद रहेंगे?

  • 8 अगस्त: दूसरे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. गंगटोक में तेंदोंग लो रुम फात की भी छुट्टी रहेगी.
  • 9 अगस्त: रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
  • 13 अगस्त: इंफाल में पैट्रियट्स डे के मौके पर बैंक बंद रहेंगे.
  • 15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस के कारण पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे.
  • 16 अगस्त: रविवार की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी.
  • 19 अगस्त: अगरतला में महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे.
  • 22 अगस्त: चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
  • 23 अगस्त: रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे.
  • 25 अगस्त: कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में ईद-ए-मिलाद और प्रथम ओणम के कारण बैंक बंद रहेंगे.
  • 26 अगस्त: महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड समेत कई राज्यों में ईद ए मिलाद, थिरुवोनम और स्थानीय त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे.
  • 28 अगस्त: गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल और हिमाचल प्रदेश के कई शहरों में रक्षाबंधन, श्री नारायण गुरु जयंती, अय्यनकली जयंती और पांग ल्हाबसोल के कारण बैंक बंद रहेंगे.

बैंक बंद रहेंगे लेकिन ये सर्विस चालू रहेंगी

अगर आपको कैश जमा करना, चेक जमा करना या बैंक ब्रांच से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो छुट्टियों को ध्यान में रखकर पहले ही प्लान बना लें. हालांकि बैंक ब्रांच बंद रहेंगी, लेकिन डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम जैसी सर्विस का इस्तेमाल छुट्टियों के दौरान भी किया जा सकेगा.

ये भी पढ़ें: UPI पेमेंट चार्ज पर 'घमासान', कांग्रेस नेता ने उठाया सवाल तो वित्त मंत्री ने बता दिया- किसे देना होगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bank Holiday, Bank Holiday List, Bank Holiday List August, Bank Holiday List Of August, Bank Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com