भारतीय शटलर साइना नेहवाल. (फाइल फोटो)
- 21 अगस्त से शुरू हो रही वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप
- श्रीकांत अभियान की शुरुआत रूस के सर्जेइ सिरांत के खिलाफ करेंगे
- अजय जयराम पहले दौर में ऑस्ट्रिया के लुका व्रेबर से भिडे़ंगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
ओलिंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु और पूर्व नंबर 1 खिलाड़ी भारत की साइना नेहवाल को 21 अगस्त से शुरू हो रही वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के पहले दौर में बाई मिली है. सिंधु अपने अभियान की शुरुआत दूसरे दौर में कोरिया की किम ह्यो मिन और मिश्र की हादिया होस्नी के बीच होने वाले मैच की विजेता के खिलाफ करेगी. उन्हें प्रीक्वॉर्टर फाइनल में चीन की सुन यू का सामना करना पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें : वर्ल्ड चैंपियनशिप: पीवी सिंधु को चौथी और के. श्रीकांत को आठवीं रैंकिंग दी गई
सुंग जी से हो सकता है साइना का सामना
साइना को स्विट्जरलैंड की सबरीना जैके और उक्रेन की नताल्या वायतसेख के बीच होने वाले मैच की विजेता से भिड़ना है. प्री क्वॉर्टर फाइनल में उनका सामना कोरिया की दूसरी वरीय सुंग जी ह्युन से हो सकता है. इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया में लगातार दो खिताब जीतने वाले भारत के शीर्ष पुरुष खिलाड़ी के. श्रीकांत अपने अभियान की शुरुआत रूस के सर्जेइ सिरांत के खिलाफ करेंगे. अन्य भारतीय पुरुष एकल खिलाड़ियों में 15वें वरीय बी साई प्रणीत को पहले दौर में हांगकांग के वेइ नान का सामना करना है, जबकि अजय जयराम ऑस्ट्रिया के लुका व्रेबर से भिडे़ंगे.
यह भी पढ़ें : बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु को मिली बड़ी उपलब्धि, आंध्र प्रदेश में डिप्टी कलेक्टर का पद संभाला
VIDEO: मैं सभी टॉप खिलाड़ियों को हरा सकती हूं : साइना
पहली बार हिस्सा ले रहे हैं समीर वर्मा
मुख्य ड्रॉ में सीधा प्रवेश मिलने के बाद पहली बार विश्व चैंपियनशिप में खेल रहे समीर वर्मा को पहले दौर में स्पेन के पाब्लो एबियान का सामना करना है. महिला एकल में राष्ट्रीय चैंपियन रितुपर्णा दास को पहले दौर में फिनलैंड की एरी मिकेल के खिलाफ खेलना है, जबकि तन्वी लाड को इंग्लैंड की क्लो बर्च का सामना करना है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं