विज्ञापन
This Article is From May 11, 2016

ओलिंपिक से पहले हॉकी कप्तान सरदार सिंह को बड़ी राहत, यौन उत्पीड़न मामले में मिली क्लीन चिट

ओलिंपिक से पहले हॉकी कप्तान सरदार सिंह को बड़ी राहत, यौन उत्पीड़न मामले में मिली क्लीन चिट
हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह को एक विदेशी अन्तर्राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में पंजाब पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है। इस मामले में गठित एक स्पेशल जांच दल (SIT) ने पूरे मामले की छानबीन करते हुए कहा कि सरदार सिंह पर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। रियो ओलिंपिक खेलों के पहले सरदार सिंह और भारतीय दल के लिए इसे बड़ी राहत माना जा रहा है।

भारतीय मूल की ब्रिटिश हॉकी खिलाड़ी ने लगाए थे आरोप
इसी साल फरवरी के महीने में भारतीय मूल की ब्रिटेन अंडर-19 की हॉकी खिलाड़ी अशप कौर भोगल ने आरोप लगाया था कि सरदार सिंह उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान कर रहे थे। महिला ने ये भी आरोप लगाया कि सरदार के साथ उनकी मुलाकात 2012 के ओलिंपिक खेलों के दौरान हुई थी और फिर दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ने लगीं। दोनों ने सगाई भी की है, लेकिन अब सरदार सिंह अपनी तमाम बातों से मुकर रहे हैं।

पंजाब पुलिस ने जांच दल गठित किया था
गौरतलब है कि मामले की तह तक जाने के लिए पंजाब पुलिस ने खास जांच दल गठित किया था जिसने अपनी रिपोर्ट अब दे दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि महिला हॉकी खिलाड़ी द्वारा लगाए गए किसी भी आरोप को साबित नहीं किया जा सका और कई बातें झूठी साबित हुई हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रियो ओलिंपिक, सरदार सिंह, हॉकी कप्तान, यौन उत्पीड़न, क्लीन चिट, पंजाब पुलिस, Rio Olympic, Sardar Singh, Hockey Captain, Sexual Harassment, Clean Chit, Punjab Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com