विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ODI के लिए भारतीय प्लेइंग 11 का ऐलान, रोहित -गिल ओपनर, नंबर 3 कोहली, कुलदीप यादव बाहर

पहले वनडे के लिए भारत की प्लेइंग 11 का ऐलान हो चुका है.अंशुल, आकिब, गुरनूर और अर्शदीप सिंह भारतीय प्लेइंग 11 का हिस्सा हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ODI के लिए भारतीय प्लेइंग 11 का ऐलान, रोहित -गिल ओपनर, नंबर 3 कोहली, कुलदीप यादव बाहर
पहले वनडे के लिए भारत की प्लेइंग 11 का ऐलान (IND vs NZ, 1st ODI)
BCCI

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी. टॉस जीतने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे, आसमान में थोड़े बादल हैं, इसलिए अगर ओवर कम होते हैं, तो बोर्ड पर एक लक्ष्य होना अच्छा रहेगा. सभी उत्साहित हैं और सीरीज के लिए तैयार हैं. यहां के हालात काफी हद तक साफछ अफ्रीका में मिलने वाले हालात जैसे ही होंगे.अंशुल, आकिब, गुरनूर और अर्शदीप हमारे तेज गेंदबाज हैं. आजके मैच में भारत के 4 तेज गेंदबाज खेल रहे हैं. भारतीय इलेवन में 2 ऑलराउंडर भी हैं. नमन धीर और अक्षर पटेल ऑलराउंडर के तौर पर आजके मैच का हिस्सा हैं. मोहम्मद सिराज भी आजके मैच का हिस्सा नहीं हैं. 

बता दें कि कुलदीप यादव आजके मैच का हिस्सा नहीं बन पाएं हैं, इसके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी, जो सिर्फ एक वनडे के लिए टीम के साथ थे, बेंच पर ही रहेंगे. भारतीय टीम वनडे सीरीज के पहले मैच को जीतने की कोशिश करेगी. 

वहीं, अब जब प्लेइंग 11 सामने आ गई है तो भारतीय बैटिंग ऑर्डर भी रेडी है. ओपनर के तौर पर गिल और रोहित होंगे. नंबर 3 पर विराट कोहली औऱ नंबर 4 पर श्रेयस अय्यर आजके मैच में इस क्रम पर बल्लेबाजी करेंगे. इसके अलावा नंबर 5 पर केएल राहुल हैं और नंबर 6 पर नमन धीर बल्लेबाजी कर सकते हैं. नंबर 7 पर अक्षर पटेल और नंबर 8 पर अंशुल कंबोज को बैटिंग करने का मौका मिल सकता है. 

भारतीय प्लेइंग 11

शुभमन (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह

न्यूजीलैंड प्लेइंग 11

टिम सीफर्ट, विल यंग, ​​हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर

यह भी पढ़ें | भारत बनाम न्यूजीलैंड, पहला ODI मैच आज, फ्री में कैसे देखें Live मुकाबला?

यह भी पढ़ें | सूर्यकुमार यादव को लेकर मुंबई इंडियंस ने लिया अहम फैसला, हार्दिक पांड्या की ट्रेड डील पर भी अपडेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Zealand Vs India 2026/27, India, New Zealand, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com