- धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान राम के पांच पिता होने की बात कही थी, जिसे उन्होंने आधार सहित समझाया था
- सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भगवान कृष्ण और राम पर कही टिप्पणियों को ईशनिंदा करार दिया
- अखिलेश यादव ने बाबा बागेश्वर का पुराना वीडियो शेयर कर उन्हें सनातन विरोधी बताते हुए आलोचना की
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पिछले दिनों भगवान राम और भगवान कृष्ण की तुलना करते हुए कुछ बातें कही थीं. इसे लेकर विवाद हो गया था. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्हें घेरा था और भगवान कृष्ण पर टिप्पणियों को लेकर कहा था कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ईशनिंदा की थी और यह माफी के लायक नहीं है. अब उन्होंने बाबा बागेश्वर का एक पुराना वीडियो भी शेयर किया है और उन्हें सनातन विरोधी बताया है. अखिलेश यादव ने कहा, 'ये सनातन विरोधी किसके कहने पर सक्रिय है. पहले भगवान कृष्ण के बारे में विवादित वीडियो आया, अब भगवान राम के पिता के बारे में अभद्रता की बात प्रसारित हो रही है. इसके राजनीतिक आकाओं को ये सब मंजूर होगा, हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं है. सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के अपराध में इसके सभी कार्यक्रम रद्द किये जाएं. अब सच्चे सनातनी इनकी पर्ची लिखेंगे.'
अखिलेश ने इसके साथ जो वीडियो शेयर किया है, उसमें धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यह कहते हुए दिख रहे हैं कि भगवान राम के 5 पिता थे. हालांकि यह वीडियो बाबा बागेश्वर की कही बात का एक हिस्सा भर है. इस बारे में हमने जब पड़ताल की तो एक वीडियो 4 साल पुराना मिला है, जिसे खुद बागेश्वर धाम सरकार के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है. इसमें धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान राम के 5 पिता वाली बात कही थी, लेकिन इसके साथ ही ऐसा कहने का आधार भी बताया था. इसी वीडियो का एक हिस्सा अखिलेश यादव ने शेयर करते हुए उन्हें सनातन विरोधी करार दिया है.
आइए जानते हैं, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान राम को लेकर असल में कहा क्या था...
विचित्र बात है. विश्वास करना मुश्किल है, लेकिन ऐसा ही है. ऐसा कहीं आपको किसी लेख में नहीं मिलेगा और पूछ भी नहीं लेना. पहले राम के पिता है, अग्निदेव. क्योंकि उससे ही खीर प्रकट हुई थी. दूसरे पिता दशरथ जी हैं, जिन्होंने उनका पालन किया. तीसरे पिता जटायु जी हैं. एक बार दशरथ जी संग्राम में मूर्छित हो गए थे तो जटायु ने पंखों से हवा करके उन्हें जागृत किया था. इस पर दशरथ ने उनसे कहा था कि आप कुछ मांग लीजिए.
ये सनातन विरोधी किसके कहने पर सक्रिय है। पहले भगवान कृष्ण के बारे में विवादित वीडियो आया अब भगवान राम के पिता के बारे अभद्रता की बात प्रसारित हो रही है। इसके राजनीतिक आकाओं को ये सब मंजूर होगा, हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं है। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के अपराध में इसके सभी कार्यक्रम रद्द किये जाएं। अब सच्चे सनातनी इनकी पर्ची लिखेंगे।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 3, 2026
जटायु का दशरथ जी से कहना था कि आपके 4 पुत्र होंगे. आपको कुछ देना ही है तो बड़े पुत्र पर हमारा अधिकार दीजिए. इसका प्रमाण है कि दशरथ जी के प्रमाण गए तो राम जी ने उनकी अंत्येष्टि नहीं की, लेकिन जटायु जी की करी. उन्हें पिता मानकर ऐसा किया. अब चौथे पिता की बात करें तो वे विश्वामित्र हैं. उन्हें दशरथ जी ने पिता का अधिकार देते हुए ही भगवान राम को साथ भेजा था. इसके अलावा 5वें पिता महाराज जनक हैं. पत्नी के पिता भी पिता समान ही होते हैं. इस प्रकार भगवान राम के 5 पिताजी थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं