सानिया मिर्जा अपने पति और पूर्व पाक कप्तान शोएब मलिक के साथ
नई दिल्ली:
ईएसपीएन की विश्व की 100 प्रसिद्व हस्तियों में शामिल की गईं टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने कहा है कि इससे उन्हें और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है. सानिया ने आईएएनएस से कहा कि दुनिया के ऐसे महान एथलीटों के बीच होने से मैं उत्साहित और रोमांचित हूं. इससे मैं खुद को सम्मानित महसूस करती हूं. बता दें कि सानिया घुटने की चोट के कारण छह माह से टेनिस जगत से बाहर हैं. इस कारण वह ऑस्ट्रेलियन ओपन में भी हिस्सा नहीं ले पाईं थी. यही वजह है कि उन पर खतरा भी मंडरा रहा है.
पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी शोएब मलिक की पत्नी सानिया इस समय गर्भवती हैं. दोनों ने अपने बच्चे को मिर्जा-मलिक सरनेम देने का फैसला किया है.
यह भी पढ़ें: सीएसई का सानिया मिर्जा से ‘भ्रामक’ विज्ञापन से दूर होने का अनुरोध
उन्होंने कहा, "यह मुझे मजबूती के साथ वापसी करने और कड़ी मेहनत के साथ अधिक सफलताएं हासिल करने के लिए प्रेरित करती हैं. एक बार फिर से इस सूची में शामिल होने को लेकर मैं उत्साहित हूं.
VIDEO: सानिया मिर्जा करीब दो साल पहले एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचीं थीं
सानिया फिलहाल रैंकिंग में 100वें स्थान पर हैं. और उन पर शीर्ष सौ से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sania Mirza