खेल मंत्रालय ने साइना और सिंधु के माता- पिता को भारतीय दल का हिस्सा बनाने की मंजूरी दी थी (फाइल फोटो)
गोल्ड कोस्ट:
ओलिंपिक खेलों की कांस्य पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने दावा किया है कि राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय टीम के अधिकारियों की सूची से उनके पिता हरवीर नेहवाल के नाम को हटा दिया गया है, जिससे वह बड़ी स्पर्धा के शुरू होने से पहले थोड़ी हताश हो गई हैं. गौरतलब है कि खेल मंत्रालय ने साइना और रियो ओलिंपिक में रजत पदक विजेता पीवी सिंधु के माता- पिता को गोल्ड कोस्ट में होने वाले खेलों के लिए भारतीय दल का हिस्सा बनाने की मंजूरी दे दी थी लेकिन सरकार उनकी यात्रा के खर्च को वहन नहीं करेगी.
यह भी पढ़ें: Commonwealth Games: इन खेलों पर टिकीं भारत की पदक जीतने की उम्मीदें
साइना ने ट्विटर पर लिखा, ‘आश्चर्य की बात यह है कि जब हमने राष्ट्रमंडल खेल-2018 के लिए भारत से यात्रा शुरू की तो मेरे पिता का नाम टीम के अधिकारी के रूप में शामिल था. मैंने इसके लिए पूरी राशि का भुगतान किया लेकिन जब हम खेल गांव में आए तो उनका नाम अधिकारियों की सूची में नहीं था.’पूरे मामले पर हताशा जताते हुए साइना ने राष्ट्रमंडल खेल महासंघ को टैग करते हुए कहा कि मैचों के दौरान उनके लिए पिता का समर्थन महत्वपूर्ण है.
यह भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ खेलों के उद्घाटन समारोह में भारत की ध्वजवाहक होंगी सिंधु
उन्होंने लिखा, ‘मुझे उनके समर्थन की जरूरत है क्योंकि मैं नियमित रूप से उन्हें अपनी प्रतियोगिताओं के लिए ले जाती हूं.मुझे समझ में नहीं आया रहा कि किसी ने इससे पहले मुझे यह सब क्यों नहीं बताया कि वह कहीं भी प्रवेश नहीं कर सकते# राष्ट्रमंडलखेल2018.’
वीडियो: साइना नेहवाल से खास बातचीत..
वर्ष 2008 में लंदन में आयोजित हुए ओलिंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली साइना ने वर्ष 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण जीता था लेकिन चोटिल होने के कारण ग्लास्गो कॉमनवैल्थ गेम्स में चोटिल होने के कारण उनकी उम्मीदें टूट गई थीं. (इनपुट: एजेंसी)

Surprise to see that when we started from India for commonwealth games 2018 my father was confirmed as the team official and I paid the whole amount for that but when we came to the games village ... his name was cut from team official category .. and he can’t even stay with me .
— Saina Nehwal (@NSaina) April 2, 2018
He can’t c my matches and he can’t enter the village nor he can meet me in anyway .. what kind of support is this ..@thecgf
— Saina Nehwal (@NSaina) April 2, 2018
I wanted his support as I regularly take him for my competitions ...but i didn’t understand why nobody informed me all this earlier .. that he can’t enter anywhere #CommonwealthGames2018
— Saina Nehwal (@NSaina) April 2, 2018
उन्होंने लिखा, ‘मुझे उनके समर्थन की जरूरत है क्योंकि मैं नियमित रूप से उन्हें अपनी प्रतियोगिताओं के लिए ले जाती हूं.मुझे समझ में नहीं आया रहा कि किसी ने इससे पहले मुझे यह सब क्यों नहीं बताया कि वह कहीं भी प्रवेश नहीं कर सकते# राष्ट्रमंडलखेल2018.’
वीडियो: साइना नेहवाल से खास बातचीत..
वर्ष 2008 में लंदन में आयोजित हुए ओलिंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली साइना ने वर्ष 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण जीता था लेकिन चोटिल होने के कारण ग्लास्गो कॉमनवैल्थ गेम्स में चोटिल होने के कारण उनकी उम्मीदें टूट गई थीं. (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Saina Nehwal, CWG 2018, Father Harvir Singh