विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2017

साइना नेहवाल विश्‍व बैडमिंटन चैंपियनशिप के प्री-क्‍वार्टर फाइनल में पहुंचीं

विश्‍व बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय शटलरों के शानदार प्रदर्शन का दौर जारी है. ओलिंपिक खेलों की कांस्‍य पदक विजेता साइना नेहवाल ने प्रतियोगिता के प्री. क्‍वार्टर फाइनल में स्‍थान बना लिया है.

साइना नेहवाल विश्‍व बैडमिंटन चैंपियनशिप के प्री-क्‍वार्टर फाइनल में पहुंचीं
साइना नेहवाल ने अपना दूसरे दौर का मुकाबला बेहद आसानी से जीता (फाइल फोटो)
  • स्विट्जरलैंड की सबरीना का सीधे गेम में हराया
  • साइना ने मैच में 21-11, 21-12 से जीत दर्ज की
  • भारत के साई प्रणीत भी प्री.क्‍वार्टर फाइनल में पहुंचे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ग्लासगो (स्कॉटलैंड): विश्‍व बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय शटलरों के शानदार प्रदर्शन का दौर जारी है. ओलिंपिक खेलों की कांस्‍य पदक विजेता साइना नेहवाल ने प्रतियोगिता के प्री. क्‍वार्टर फाइनल में स्‍थान बना लिया है. साइना ने अपने दूसरे दौर के मुकाबले में स्विट्जरलैंड की सबरीना जैकेट को पराजित किया. साइना को इस मैच को जीतने में बहुत ज्‍यादा परेशानी नहीं हुई. उन्‍होंने 21-11, 21-12 से यह मैच अपने नाम किया.12वीं वरीयता प्राप्‍त साइना ने पूरे मैच के दौरान शानदार प्रदर्शन किया और अपनी प्रतिद्वंद्वी को संघर्ष करने का जरा भी मौका नहीं दिया. साइना से पहले भारत की पीवी सिंधु भी प्रतियोगिता के प्री. क्‍वार्टर फाइनल में स्‍थान बना चुकी हैं. मैच को जीतने में साइना को महज 33 मिनट का वक्‍त लगा. उधर, पुरुष वर्ग में भारत की बी.साई प्रणीत भी प्री. क्‍वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं. उन्‍होंने एंथोनी गिनटिंग को 14-21,21-18, 21-19 से पराजित किया.
 
यह भी पढ़ें : भारतीय शटलर साइना नेहवाल को डर लगता है कि कहीं फिर से...

साइना ने आज के मुकाबले में जबर्दस्‍त फॉर्म दिखाया. अपने ड्रॉप शाट्स से उन्‍होंने विपक्षी को कई बार मुश्किल में डाला. इससे पहले, मंगलवार को देश की स्‍टार खिलाड़ी पीवी सिंधु ने अपना मैच जीतने हुए प्री. क्‍वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी. भारत के लिए पदक की उम्‍मीद मानी जा रही सिंधु ने टूर्नामेंट के तीसरे दौर के मुकाबले में दक्षिण कोरिया की किम हाओ मिन  को 21-16, 21-14 से शिकस्‍त दी थी.

वीडियो : साइना ने प्रधानमंत्री को रैकेट भेंट किया


मिश्रित युगल वर्ग में दो असफलताओं के बाद भारत को एक जीत हाथ लगी है. भारतीय जोड़ी प्रणव जैरी चोपड़ा और एन. सिक्की रेड्डी ने तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है. मिश्रित युगल वर्ग में प्रणव और सिक्की की जोड़ी ने मलेशिया के योगेंद्र कृष्णन और प्राजक्ता सावंत की जोड़ी को सीधे गेमों में 21-12, 21-19 से मात दी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com