- सेमीफाइनल में चीन की बिंगजियाओ को हराया
- साइना ने मैच 18-21, 21-12, 21-18 से जीता
- सिंधु और श्रीकांत अपने मैच हारकर बाहर हो चुके हैं
भारत की अग्रणी महिला खिलाड़ी साइना नेहवाल (Saina Nehwal) इंडोनेशिया मास्टर्स (Indonesia Masters) बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई हैं. उन्होंने चीन की हे बिंगजियाओ को तीन गेम तक चले मुकाबले में 18-21, 21-12, 21-18 से हराया. साइना का फाइनल में मुकाबला चेन यूफेई और कैरोलिना मॉरिन के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से होगा. गौरतलब है कि इससे पहले साइना ने क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को शिकस्त देकर अंतिम चार में जगह बनाई थी.
Badminton: पीवी सिंधु इंडोनेशिया मास्टर्स से किया बाहर, कैरोलिना मॉरिन ने हराया
साइना ने 33 मिनटों तक चले इस मुकाबले में पोर्नपावी को सीधे गेमों में 21-7, 21-18 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया और अंतिम-4 में अपनी जगह सुनिश्चित की थी. भारत के पुरुष वर्ग के शीर्ष खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को हार का सामना करना पड़ा था. क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी ने श्रीकांत को 21-18, 21-19 से पराजित किया था.
महिला वर्ग में भारत की पीवी सिंधु को भी श्रीकांत की तरह क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. सिंधु को एक बार फिर स्पेन की कैरोलिना मॉरिन से हारना पड़ा. रियो ओलिंपिक के फाइनल में मॉरिन से हारकर स्वर्ण गंवाने वाली सिंधु को टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा.सिंधु को 21-11, 21-12 से मात देते हुए उनके खिलाफ आठवीं जीत हासिल की. यह मैच सिर्फ 37 मिनट तक ही चला और सिंधु ने आसानी से मॉरिन के आगे समर्पण कर दिया.(इनपुट: एजेंसी)
वीडियो: साइना ने पीएम मोदी को भेंट किया बैडमिंटन रैकेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं