विज्ञापन

CA इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, ICAI ने बता दी तारीख

CA Inter Result 2026 Date: CA इंटरमीडिएट परीक्षा का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है. ICAI ने बताया है कि रिजल्ट कब तक जारी किया जा सकता है.

CA इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, ICAI ने बता दी तारीख
सीए इंटर का रिजल्ट होगा जारी

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से CA इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट इसी महीने जारी किया जाएगा. ICAI ने खुद इसकी जानकारी दी है. इसमें बताया गया है कि स्कोरकार्ड 22 अक्टूबर को सीए इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. इसके साथ ही लाखों छात्रों का इंतजार भी खत्म हो जाएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in या फिर icai.org पर जाकर देख सकते हैं. इसके लिए कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे. 

कैसे चेक करें ICAI CA इंटरमीडिएट रिजल्ट 

  • रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाएं
  • इसके बाद होमपेज पर दिए गए CA Intermediate Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें
  • ऐसा करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखने लगेगा
  • इसे यहां से डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट भी ले लें 

इन छात्रों को है रिजल्ट का इंतजार

चार्टर्ड अकाउंटेंसी कोर्स के इंटरमीडिएट स्तर की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को इस रिजल्ट का इंतजार है. रिजल्ट आने के बाद पास होने वाले छात्र आगे के फाइनल कोर्स आर्टिकलशिप के लिए अपना प्रोसेस पूरा कर पाएंगे. 

रिजल्ट में क्या-क्या होगा?

CA इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले छात्रों के रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, उसका रोल नंबर और विषयवार अंक होंगे. इसके अलावा कुल नंबर के साथ क्वालिफाइंग स्टेटस भी स्कोरकार्ड में चेक कर सकते हैं. पासिंग मार्क्स की बात करें तो हर विषय में कम से कम 40 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है. इसके अलावा हर ग्रुप के नंबरों में से कम से कम 50 प्रतिशत एग्रीगेट अंक लाना अनिवार्य है. 

यह भी पढ़ें | यूपी पुलिस कांस्टेबल की मेरिट लिस्ट में आया है नाम? ज्वाइनिंग से पहले ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी

यह भी पढ़ें | रेलवे में निकली बड़ी भर्ती, RRB NTPC UG का नोटिफिकेशन जारी; 1688 पद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CA Inter Result Direct Link, CA Inter Result 2026 Date, Ca Result Date, ICAI CA Inter Final Results
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com