Rumesh Pathirage vs Neeraj Chopra: भारत के ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा को झटका लगा है, चोट के कारण नीरज एशियन गेम्स से बाहर हो गए है. यानी इस साल नीरज का जलवा अब देखने को नहीं मिलेगा.भारत के दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने शनिवार को घोषणा की कि अभ्यास के दौरान उनके टखने के लिगामेंट में चोट लग गई है, जिसके कारण वह आगामी एशियाई खेलों में नहीं खेल पाएंगे. चोपड़ा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि लुसाने डायमंड लीग में सेशन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करने के कुछ ही समय बाद उन्हें चोट लगी. चोपड़ा ने कहा, 'कड़ी मेहनत के बाद मुझे लग रहा था कि मैं आखिरकार अच्छी लय हासिल कर रहा हूं, जिसकी मुझे तलाश थी और लुसाने में मैंने सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया.' अब ऐसे में जानते है इस साल किस एथलीट से सबसे दूर भाला फेंका है.
साल 2026 में किस जैवलिन थ्रोअर ने फेंका है सबसे दूर भाला
श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने 2026 में पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में 92.62 मीटर की शानदार थ्रो के साथ इस साल सबसे दूर भाला फेंकने वाले एथलीट बन गए हैं.उन्होंने इस सीज़न में 92 मीटर का आंकड़ा पार करके धमाका कर दिया है. इस साल वह ऐसा करने वाले एकमात्र एथलीट भी हैं. जर्मनी के जूलियन वेबर 90.40 मीटर के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जबकि भारत के ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा 88.05 मीटर की सीजन-बेस्ट थ्रो के साथ तीसरे नंबर पर है.
पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में इस साल भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है. रोहित यादव ने 87.68 मीटर के साथ विश्व रैंकिंग में चौथा स्थान हासिल किया है और यश वीर सिंह भी टॉप 10 में जगह बनाने में सफल रहे हैं. सबसे चौंकाने वाली बात पाकिस्तान के ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता अरशद नदीम टॉप 10 में शामिल नहीं हैं. अरशद नदीम इस साल की टॉप 10 सबसे लंबी थ्रो की सूची में शामिल न होना यकीनन उनके लिए एक बहुत बड़ा झटका है.
अरशद नदीम इस साल पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं
साल 2026 में पाकिस्तानी जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम का सबसे लंबा थ्रो 78.63 मीटर रहा है, जो उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के क्वालीफिकेशन राउंड के दौरान पहले प्रयास के दौरान फेंका था. वैसे, उनका करियर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 92.97 मीटर का रहा है.
2026 सीजन में पुरुष जैवलिन थ्रो के सबसे लंबे थ्रो, टॉप 10 में 3 भारतीय
| रैंक | जैवलिन थ्रोअर | देश | सर्वश्रेष्ठ थ्रो |
| 1 | रुमेश थरंगा पथिरागे | श्रीलंका | 92.62 मीटर |
| 2 | जूलियन वेबर | जर्मनी | 90.40 मीटर |
| 3 | नीरज चोपड़ा | भारत | 88.05 मीटर |
| 4 | रोहित यादव | भारत | 87.68 मीटर |
| 5 | कर्टिस थॉम्पसन | अमेरिका | 87.59 मीटर |
| 6 | एंडरसन पीटर्स | ग्रेनाडा | 86.93 मीटर |
| 7 | कैमरून मैकइंटायर | ऑस्ट्रेलिया | 85.73 मीटर |
| 8 | अलियाक्सेई काटकावेत्स | बेलारूस | 85.65 मीटर |
| 9 | यशवीर सिंह | भारत | 85.41 मीटर |
| 19 | जाकुब वाडलेज्च | चेक गणराज्य | 85.24 मीटर |
अब सबकी नजरें डायमंड लीग फाइनल पर है जो 4-5 सितंबर को बेल्जियम के ब्रुसेल्स में होगा. नीरज चोपड़ा बाहर हो गए है ऐसे में अब मुकाबला टॉप 5 एथलीटो मे होगा.
डायमंड लीग फाइनल में शामिल जैवलिन थ्रोअर
- रुमेश पथिरागे (श्रीलंका) – 39 अंक
- एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा) – 35 अंक
- केशोर्न वॉलकॉट (त्रिनिदाद एंड टोबैगो) – 23 अंक
- कर्टिस थॉम्पसन (अमेरिका) – 20 अंक
- जूलियस येगो (केन्या) – 13 अंक
- नीरज चोपड़ा (भारत) – 12 अंक(बाहर)
ये भी पढ़ें- रुमेश पथिरागे नंबर 4, नीरज चोपड़ा टॉप 5 से बाहर, सबसे ज्यादा 92 मीटर दूर भाला फेंकने वाले जैवलिन थ्रोअर
ये भी पढ़ें- कोलंबो टेस्ट पर गौतम गंभीर का आया पहला रिएक्शन, जीता हुआ मैच ड्रॉ होने पर तोड़ी चुप्पी
ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स में खिलाड़ियों की सुविधाओं से नाराज बीसीसीआई, भारत की 'B' टीम भेजने का कर रहा विचार
ये भी पढ़ें- वर्ल्ड कप जिताया, एशिया कप दिलाया, फिर भी हटा दिया..कप्तानी जाने बाद छलका सूर्यकुमार यादव का दर्द
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं