विज्ञापन

भारतीय खाने के मुरीद हुए गोल्फ के सुपरस्टार रोरी मैक्लरॉय, बोले- बस मिर्च-मसाला थोड़ा कम हो

गॉल्फ स्टार रोरी मैक्लरॉय ने भारत की मेहमाननवाजी और भारतीय खाने की जमकर तारीफ की है. दिल्ली में डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप खेलने पहुंचे रोरी ने कहा कि उन्हें भारतीय खाना बेहद पसंद है, हालांकि वह कम मिर्च-मसाले वाला भोजन पसंद करते हैं.

भारतीय खाने के मुरीद हुए गोल्फ के सुपरस्टार रोरी मैक्लरॉय, बोले- बस मिर्च-मसाला थोड़ा कम हो
गॉल्फ स्टार रोरी मैक्लरॉय ने भारत की मेहमाननवाजी की जमकर की तारीफ

गोल्फ  की दुनिया के सुपरस्टार रोरी मैक्लरॉय एक बार फिर भारत में हैं और इस बार भी वे भारत की मेहमाननवाजी के कायल नजर आए. इस बार उन्होंने एक दिलचस्प खुलासा किया है. उन्हें भारतीय खाना बेहद पसंद है, बस शर्त यह है कि उसमें मिर्च-मसाला कम हो. दरअसल, रोरी मैक्लरॉय दिल्ली में चल रहे डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप में हिस्सा लेने आए हैं. टूर्नामेंट से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे भारत में उनके अनुभव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "हां, मैं कहूंगा कि जब आप यहां आते हैं तो एक चीज जो सबसे ज्यादा महसूस होती है, वह यहां के लोगों की गर्मजोशी है.

यह अद्भुत है. हम दुनिया के कई देशों में जाते हैं और कभी-कभी स्थानीय लोग आपको उतना अपनापन महसूस नहीं कराते. इसलिए यहां आकर बहुत-बहुत अच्छा लगा है. मुझे यहां का खाना बहुत पसंद है. मुझे बहुत ज्यादा तीखा-मसालेदार खाना पसंद नहीं है, लेकिन मुझे यह पसंद है." रोरी का यह बयान बताता है कि दुनिया के कई खेलों के विदेशी खिलाड़ियों की तरह इस सुपरस्टार गोल्फ र को भी भारत आकर कितना अपनापन महसूस होता है.

यह पहला मौका नहीं है जब रोरी भारत आए हैं. वह पिछले साल भी डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप के पहले संस्करण में हिस्सा लेने दिल्ली आए थे. तब भी उन्होंने भारतीय दर्शकों के जोश और गर्मजोशी की जमकर तारीफ की थी.

आयरिश मूल के पूर्व विश्व नंबर एक रोरी सिर्फ एक सुपरस्टार गोल्फ र नहीं, बल्कि गोल्फ  के इतिहास के सबसे बड़े दिग्गजों में से एक हैं. इसी साल अप्रैल में मास्टर्स जीतने के बाद उन्होंने करियर ग्रैंड स्लैम पूरा कर लिया. वह गोल्फ  इतिहास के केवल छठे खिलाड़ी हैं जिन्होंने चारों मेजर टूर्नामेंट, मास्टर्स, यूएस ओपन, द ओपन और पीजीए चैंपियनशिप जीतने का कारनामा किया है. उनसे पहले यह उपलब्धि केवल जीन साराजेन, बेन होगन, गैरी प्लेयर, जैक निकलॉस और टाइगर वुड्स जैसे पांच दिग्गजों ने हासिल की थी.

37 साल के रोरी इस समय विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं और इस सप्ताह दिल्ली गोल्फ क्लब में उनकी टक्कर टॉमी फ्लीटवुड और विक्टर होवलैंड जैसे सितारों से होगी. भारतीय फैंस की दिलचस्पी इस बात में भी रहेगी कि क्या कम मसाले वाला भारतीय खाना इस बार उन्हें भारत में ट्रॉफी दिलाने में मदद कर पाता है या नहीं.

यह भी पढ़ें | हैदराबाद में शानदार अंदाज में संपन्न हुआ NDTV-AM Green-IGPL गोल्फ प्रो-एम का दूसरा चरण, भुल्लर ने मारी बाजी

यह भी पढ़ें | 'गॉल्फ की ग्रोथ के लिए यह शानदार अवसर,' हैदराबाद लेग में NDTV से बोले IGPL CEO उत्तम मुंडी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com