सूर्यकुमार यादव ने दुबई मेंकरोड़ों का आलीशान घर खरीदा है जिसकी जानकारी खुद सूर्या ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है. सूर्यकुमार यादव का नया आशियाना बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बिल्डिंग के पास होगा . दुंबई में सुर्या का यह नया घर मैरीटाइम सिटी के शानदार रिहायशी इलाके में स्थित है. सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने नए घर की जानकारी फैंस के साथ साझा की है. फैन्स सूर्या को लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं.
सूर्या ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा, मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैंने #SharukhzResidencesbyDanube में निवेश किया है, यह दुबई मैरीटाइम सिटी के बीचों-बीच बना एक प्रीमियम, वॉटरफ्रंट रेजिडेंस है. यहां की 40 से ज्यादा प्रीमियम सुविधाएं शानदार हैं, लेकिन जिस चीज ने मेरा दिल जीत लिया, वह है 'लॉन्जिविटी लाउंज'. ऐसी चीज जो आमतौर पर रिहायशी प्रोजेक्ट्स में देखने को नहीं मिलती. तो, जब तक मैं इस बिल्डिंग की प्राइवेट यॉट पर सैर के लिए तैयार हो रहा हूं, क्यों न आप भी @DanubeProperties से संपर्क करें और मेरे पड़ोसी बनने की तैयारी करें.
सूर्या की कप्तानी में भारत ने जीता 2026 का टी-20 वर्ल्ड कप
कलाई का बेहतरीन इस्तेमाल करने वाले टीम इंडिया के 'मिस्टर 360 डिग्री' सूर्या टी20 क्रिकेट के विशेषज्ञ बल्लेबाज हैं. उनकी शानदार फील्डिंग और मानसिक मजबूती टीम के लिए बेहद मददगार साबित होती है. सूर्या की कप्तानी में भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. 14 सितंबर 1990 को जन्मे सूर्यकुमार यादव की जड़ें उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से जुड़ी हैं. गाजीपुर की गलियों में खेलते हुए सूर्या ने भारत के लिए खेलने का सपना देखा. जब 10 साल के थे, तो परिवार ने उन्हें मुंबई में ट्रेनिंग के लिए भेज दिया। सूर्यकुमार यादव ने वेंगसरकर एकेडमी में दाखिया लिया, जहां अपने कौशल को निखारा.
यह भी पढ़ें | भारत-वेस्टइंडीज, चौथा टी20 मैच आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?
यह भी पढ़ें | क्या चौथे T20 में मौका मिलेगा? वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी पोस्ट ने बढ़ाईं अटकलें, बोले- 'अपनी जगह पर बैठे रहें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं