विज्ञापन

क्या चौथे T20 में मौका मिलेगा? वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी पोस्ट ने बढ़ाईं अटकलें, बोले- 'अपनी जगह पर बैठे रहें

शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय बल्लेबाज वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में इसी लय को बरकरार रखते हुए शानदार जीत के साथ श्रृंखला अपने नाम करना चाहेंगे. भारत की प्लेइंग 11 क्या होगी, इसको लेकर बहस तेज हो गई है.

क्या चौथे T20 में मौका मिलेगा? वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी पोस्ट ने बढ़ाईं अटकलें, बोले- 'अपनी जगह पर बैठे रहें
वैभव सूर्यवंशी के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल ( फोटो- X)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मैच हैदराबाद में आज खेला जाएगा. भारतीय इलेवन में अबतक 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला है. ऐसे में क्या चौथे टी-20 में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा. इसको लेकर बहस अभी से तेज हो गई है. भारत के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर ने वैभव को पांचवें मैच में इलेवन में शामिल करने को लेकर वकालत की है. वहीं, कुछ दिग्गजों का मानना है कि वैभव को अभी समय दिया जाना चाहिए. ऐसे में अब चौथे टी-20 से पहले वैभव सूर्यवंशी ने इंस्टा पर एक रहस्यमयी पोस्ट किया है जो वायरल है. खासकर वैभव ने अपने पोस्ट में जो कैप्शन दिया है, वह सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. वैभव ने प्रैक्टिस की कुछ तस्वीरें शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'अपनी जगह पर बैठे रहें!' अब वैभव के इस कैप्शन ने फैन्स के दिलों की धड़कन बढ़ा दी है. क्या वैभव ने प्लेइंग 11 में खेलने को लेकर इशारा दिया है. इसको लेकर फैन्स रिएक्ट भी कर रहे हैं. 

बता दें कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन सिंह का मानना है कि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन के बीच चल रही चर्चा भारतीय टीम के लिए सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का संकेत है, जो खिलाड़ियों को लगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती है.

आईपीएल और अंडर-19 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद सूर्यवंशी ने सीनियर नेशनल टीम में डेब्यू किया.अब भारतीय टी20 टीम के सामने यह चुनौती है कि अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग के लिए सूर्यवंशी या सैमसन में से किसे चुना जाए?

पूर्व ऑलराउंडर रॉबिन सिंह ने कहा कि किसी युवा खिलाड़ी को लंबे समय तक खेलने का मौका मिलना चाहिए, लेकिन चूंकि दूसरे खिलाड़ियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए उसे अपने मौके का इंतजार करना पड़ सकता है.

ये भी देखें कौन हैं 17 साल छोटी वसीम अकरम की दूसरी पत्नी? सोशल वर्क में बना चुकी हैं बड़ी पहचान

यह भी पढ़ें | भारत-वेस्टइंडीज, चौथा टी20 मैच आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?

यह भी पढ़ें | चौथे टी-20 से पहले पूर्व भारतीय कप्तान हुए आगबबूला, बोले- गंभीर ने वैभव सूर्यवंशी का कॉन्फिडेंस बिगाड़ दिया

यह भी पढ़ें | संजू-अभिषेक ओपनर, नंबर 3 पर ईशान, वैभव को जगह नहीं, 1 बदलाव, चौथे टी-20 में ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग -11

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, India Vs West Indies 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height