विज्ञापन

100 किलो सोने से सजा मां का दरबार, नवरात्रि में बंगाल में बने पंडाल का VIDEO देख आंखों में भी आ जाएगी चमक

मां दुर्गा का ये गोल्डन पंडाल इतना ज्यादा खूबसूरत है कि देखने वालों की आंखें चौंधिया जाएंगी. सोने की थीम वाला पंडाल और 1 क्विंटल सोने से सजीं मां दुर्गा की रौनक देखते ही बन रही है.

100 किलो सोने से सजा मां का दरबार,  नवरात्रि में बंगाल में बने पंडाल का VIDEO देख आंखों में भी आ जाएगी चमक
सिलीगुड़ी में सोने की थीम वाला दुर्गा पंडाल.
  • सिलीगुड़ी में नवरात्रि के दौरान सोने की थीम पर एक दुर्गा पूजा पंडाल बनाया गया है
  • इस पंडाल में मां दुर्गा को करीब 100 किलो सोने के गहनों से भव्य रूप से सजाया गया है
  • जलपाईगुड़ी के बीजेपी सांसद डॉ. जयंत रॉय ने इस सोने की थीम वाले दुर्गा पूजा पंडाल का फीता काटकर उद्घाटन किया

नवरात्रि में देशभर में दुर्गा पूजा की रौनक देखने को मिल रही है. बंगाल की तो बात ही अलग है. वहां अलग-अलग थीम पर हर साल हजारों दुर्गा पूजा पंडाल सजाए जाते हैं. इस दुर्गा पूजा पर सिलीगुड़ी में सोने की थीम वाला एक पंडाल बनाया गया है. खास बात यह है कि इस पंडाल में विराजमान देवी दुर्गा को करीब 100 किलो. सोने के गहनों से सजाया गया है. जलपाईगुड़ी के बीजेपी सांसद डॉ. जयंत रॉय ने सोने की थीम वाले इस पंडाल का उद्घाटन किया. ये दुर्गा पूजा पंडाल शहरभर में चर्चा का विषय बना हुआ है.

100 किलो सोने से सजीं मां दुर्गा

एक क्विंटल सोने से सजा मां दुर्गा का दरबार देखने में बहुत ही दिव्य और भव्य लग रहा है. इसकी रौनक देखते ही बन रही है. पूरा पंडाल सोने की थीम पर और सोने के गहनों से सजीं मां दुर्गा को जिस किसी ने भी देखा वह बस देखता रह गया. वैसे तो बंगाल में अलग-अलग थीम पर हजारों दुर्गा पूजा पंडाल बनाए जाते हैं. लेकिन सोने की थीम पर सजा ये पंडाल लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.
 

सिलीगुड़ी के इस दुर्गा पूजा पंडाल को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे किसी महल में आ गए हैं. पंडाल का एंट्री गेट बाहर से किसी सोने के महल जैसा बनाया गया है. इसके अंदर प्रवेश करते ही माहौल बहुत ही भक्तिमय है. माता के भक्त बड़ी संख्या में इस पंडाल को देखने और माता दपुर्गा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

सोने की थीम वाले इस खास पंडाल का उद्घाटन जलपाईगुड़ी के बीजेपी सांसद डॉ. जयंत रॉय ने फीता काटकर किया. फिर परंपरागत रूप से शंख बजाकर माता का स्वागत किया गया. इस दौरान वहां बड़ी संख्या में माता के भक्त मौजूद रहे.

Latest and Breaking News on NDTV

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढे़ं-2516 कीलों पर लेटकर मां दुर्गा की कठिन तपस्या, बिहार के समस्तीपुर में अनोखी भक्ति, देखने उमड़ी भीड़

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Durga Puja, Bengal Durga Puja, Durga Puja Pandal, Maa Durga, Navratri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height