भारोत्तोलक फरमान बाशा (फाइल फोटो)
- बाशा ने पहले दौर में 140 किलोग्राम का भार उठाया
- दूसरे और तीसरे दौर में नहीं उठा सके अपेक्षित भार
- शूटिंग में नरेश कुमार शर्मा क्वालिफाइ करने से चूके
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रियो डे जेनेरो:
रियो में आयोजित पैरा ओलिंपिक के पहले दिन भारतीय भारोत्तोलक फरमान बाशा ने 140 किलोग्राम का भार उठाकर 49 किलोग्राम वर्ग में चौथे स्थान पर रहे. इस तरह से बाशा कांस्य पदक दिलाने से चूक गए. बाशा ने पहले दौर में अपने पहले प्रयास में 140 किलोग्राम का भार उठाया लेकिन वह दूसरे और तीसरे दौर में 150 किग्रा. और 155 किग्रा का भार उठाने से चूक गए और चौथा स्थान हासिल किया.
भारोत्तोलन में सोने का तमगा वियतनाम के ले वैन कॉन्ग को मिला. ले वैन कोंग ने अपने तीसरे प्रयास में 181 किग्रा का भार उठाया. यह अपने आप में विश्व रिकॉर्ड है. इसी वर्ग में जॉर्डन के करादा ओमर (177 किग्रा.) को रजत और हंगरी के टनकेल नैंडोर (155 किग्रा.) को कांस्य पदक मिला.
चक्का फेंक में आखिरी स्थान पर रहे अमित
भारत के अमित कुमार सरोहा रियो परालंपिक खेलों में पुरूषों के चक्का फेंक एफ52 वर्ग में सातवें और अंतिम स्थान पर रहे. सरोहा ने अपने पहले तीन प्रयास में फाउल कर गए जबकि चौथे प्रयास में उन्होंने 9.01 मीटर चक्का फेंका. उन्होंने पांचवें प्रयास में फिर से फाउल किया जबकि छठे और अंतिमि प्रयास में वह 8.7 मीटर चक्का ही फेंक पाए.
लातविया के आइगर्स आइपिनिस ने 20 . 83 मीटर चक्का फेंककर स्वर्ण पदक जीता. पोलैंड के राबर्ट जाचिमोविच (19.10 मीटर) को रजत और क्रोएशिया के वेलिमिर सैंडर (18.24 मीटर) को कांस्य पदक मिला.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
फरमान बाशा, रियो पैरा ओलिंपिक, भारोत्तोलक फरमान बाशा, अमित कुमार सरोहा, ले वैन कॉन्ग, आइगर्स आइपिनिस, Rio Paramlypics, Indian Powerlifter Farman Basha, Amit Kumar Saroha, Naresh Kumar Sharma