स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल. (फाइल फोटो)
- नडाल ने सेमीफाइनल में जेल पोट्रो को हराया
- नडाल के करियर का यह 23वां ग्रैंड स्लैम फाइनल है
- केविन एंडरसन पहली बार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
न्यूयॉर्क:
विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल साल के चौथे एवं अंतिम ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन के फाइनल में रविवार को दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन से भिड़ेंगे. नडाल ने शुक्रवार देर रात खेले गए सेमीफाइनल में अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोट्रो को हराया. नडाल ने क्वार्टर फाइनल में स्विस स्टार रोजर फेडरर का पत्ता साफ करने वाले पोट्रो को दो घंटे 31 मिनट तक चले मैच में 4-6, 6-0, 6-3, 6-2 से मात दी.
यह भी पढ़ें: यूएस ओपन: टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचकर वीनस विलियम्स ने रचा इतिहास
पहली बार फाइनल में पहुंचे एडंरसन
फाइनल में नडाल से भिड़ने वाले एंडरसन ने दूसरे सेमीफाइनल में स्पेन के पाब्लो कारेनो को 4-6, 7-5, 6-3, 6-4 से हराते हुए पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में जगह बनाई है. नडाल ने मैच के बाद कहा, हालिया दौर में कुछ चोटों के बाद मेरा यह सीजन शानदार रहा है. मेरे लिए यह साल भावनात्मक रहा है. मैं एक बार फिर फाइनल में हूं और अपने एक और खिताब के लिए लड़ने के लिए तैयार हूं जो मेरे लिए काफी अहम है.
यह भी पढ़ें : टेनिस : पांच बार के चैंपियन रोजर फेडरर यूएस ओपन से बाहर हुए
VIDEO:नोवाक जोकोविच को हराकर स्टैन वावरिंका ने जीता यूएस ओपन खिताब
नडाल के करियर का 23वां ग्रैंड स्लैम फाइनल
यह नडाल के करियर का 23वां ग्रैंड स्लैम फाइनल होगा. उन्होंने अपने करियर में 15 ग्रैंड स्लैम जीते हैं. वह इससे पहले तीन बार यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचे हैं और दो बार खिताब जीत चुके हैं. तीनों बार उनका सामना सार्बिया के नोवाक जोकोविक से हुआ था. 2010 और 2013 में नडाल ने जीत हासिल की थी, जबकि 2011 में उन्हें हार मिली थी. नडाल की नजरें अब अपने 16वें ग्रैंड स्लैम खिताब पर हैं. वहीं, एंडरसन यहां तक पहुंचने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं