पूर्व ऑस्ट्रेलियन ओपन चैम्पियन और 14 ग्रैंडस्लैम विजेता स्पेन के राफेल नडाल (Rafael Nadal) ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे राउंड में पहुंच गए हैं। राफेल ने तीसरे राउंड के मैच में इस्राइल के डुडि सेला (Dudi Sela) को सीधे सेटों में हराकर टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। नडाल ने डुडि सेला को 6-1, 6-0, 7-5 से हराया।
नडाल को सिर्फ तीसरे सेट में सेला के खिलाफ थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी। नडाल ने पहले दोनों सेट घंटेभर से भी कम वक्त में अपने नाम कर लिए थे, जबकि आखिरी सेट जीतने में उन्हें 67 मिनट का वक्त लगा। नडाल ने मैच करीब दो घंटे में जीता। अब प्री-क्वार्टर फाइनल में नडाल की टक्कर दक्षिण अफ्रीका के 15वीं रैंकिंग वाले खिलाड़ी केविन एंडरसन (Kevin Anderson) से होगी।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं