विज्ञापन
39 minutes ago

CBSE Date Sheet 2027 LIVE : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार अब किसी भी पल खत्म हो सकता है. बोर्ड की ओर से सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट (Time Table) जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की जाने वाली है. विदित है कि पिछले साल की तुलना में इस बार डेटशीट जारी होने में पहले ही देरी हो चुकी है. 21 अक्टूबर को एलओसी (LOC) जमा करने की समय-सीमा पूरी होने के बाद अब बोर्ड टाइमटेबल को अंतिम रूप दे रहा है. सीबीएसई डेटशीट, परीक्षा की तारीखों और नए नियमों से जुड़े हर ताजा अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें.

CBSE Date Sheet 2027 LIVE :

CBSE Date Sheet 2027 LIVE: किसी भी वक्त आ सकता है 10वीं-12वीं का टाइमटेबल

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट किसी भी समय जारी कर सकता है. डेटशीट पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में जारी की जाएगी, जिसमें परीक्षा की तारीखें, शिफ्ट की टाइमिंग, सब्जेक्ट के नाम और सब्जेक्ट कोड की पूरी डिटेल्स दी जाएगी.

CBSE Class 10th New Rule: 10वीं के छात्रों के लिए साल में दो बोर्ड परीक्षाएं

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुसार, सीबीएसई ने साल 2026 से ही कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए दो बोर्ड परीक्षाओं (Two Board Examinations) की व्यवस्था लागू कर दी है. इससे छात्रों पर परीक्षा का तनाव कम होगा और उन्हें अपने अंक बेहतर करने का बेहतर अवसर मिलेगा.

CBSE Date Sheet 2027: जारी होते ही इन 4 स्टेप्स में डाउनलोड करें पीडीएफ

  • सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
  • अब आप होमपेज पर मुख्य वेबसाइट (Main Website) सेक्शन पर क्लिक करिए.
  • 'लेटेस्ट @ सीबीएसई' सेक्शन में 'CBSE Class 10th / Class 12th Date Sheet 2027' के लिंक पर क्लिक करिए.
  • आपकी स्क्रीन पर डेटशीट की पीडीएफ खुल जाएगी, इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लीजिए.

CBSE Date Sheet 2027 Live Update : LOC जमा करने की डेडलाइन खत्म, अब डेटशीट का रास्ता साफ

बोर्ड परीक्षाओं के लिए स्कूलों द्वारा 'लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स' (LOC) जमा करने की लास्ट डेट 21 अक्टूबर को समाप्त हो चुकी है. बोर्ड ने इससे पहले स्कूलों को कई रिमाइंडर भेजे थे ताकि छात्रों के नाम, सब्जेक्ट च्वाइस और फीस भुगतान में कोई गलती न रहे. अब छात्रों का डेटा लॉक होने के बाद डेटशीट जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में चल रहा है.

CBSE Board Exam 2027 Date Sheet Live Updates: पिछले साल से देरी पर इस दिन आ रही 10वीं-12वीं की डेटशीट! cbse.gov.in पर ऐसे करें चेक

इस साल सीबीएसई की डेटशीट जारी होने में पिछले साल के मुकाबले देरी देखी जा रही है. अगर पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डालें, तो बोर्ड ने 24 सितंबर को ही टेंटिटिव (Tentative) डेटशीट जारी कर दी थी और 30 अक्टूबर को फाइनल टाइमटेबल आ गया था. वहीं पिछले साल बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हुई थीं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com