टेनिस स्टार राफेल नडाल की फाइल फोटो
नई दिल्ली:
रोलां गैरो पर चल रहे फ़्रेंच ओपन टूर्नामेंट में 9 बार के चैंपियन राफेल नडाल और वर्ल्ड नंबर 1 नोवाक जोकोविच ने दूसरे राउंड में जगह बना ली है। जबकि महिला सिंगल्स में सेरेना ने भी पहला राउंड आसानी से पार कर लिया। लेकिन कनाडा की छठी नंबर की यूजिनी बूशार्ड को पहले ही राउंड में हार का सामना करना पड़ा।
नौ बार फ़्रेंच ओपन जीत चुके राफेल नडाल ने रोलां गैरो पर शानदार शुरुआत की। 28 साल के नडाल ने 18 साल के फ़्रेंच खिलाड़ी क्वेन्टिन हेलीज़ को सीधे सेटों में 6-3, 6-3, 6-4 को एक घंटा पचास मिनट में हरा कर दूसरे राउंड में जगह बना ली। अब दूसरे राउंड में नडाल की टक्कर स्पेन के ही निकोलस अलमार्गो से होगी।
लेकिन क्वार्टर फ़ाइनल में नडाल की टक्कर वर्ल्ड नंबर 1 सर्बिया के नोवाक जोकोविच से होगी। जोकोविच ने फ़िनलैंड के यार्को नियेमिनेन को 6-2, 7-5, 6-2 से हराकर दूसरे राउंड में जगह बना ली है।
महिला सिंगल्स में टॉप सीड सेरेना विलियम्स ने शानदार शुरुआत की। दो बार फ़्रेंच ओपन चैंपियन रह चुकीं सेरेना विलियम्स ने चेक गणराज्य की आंद्रेया लावाचकोवा को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से हरा दिया।
लेकिन पिछले साल सेमीफ़ाइनल खेल चुकीं कनाडा की यूजिनी बूशार्ड को पहले ही राउंड में हार का सामना करना पड़ा। बूशार्ड को वर्ल्ड नबंर 54 फ़्रांस की क्रिस्टिना म्लादेनोविच ने पहले राउंड में 6-4, 6-4 से हरा दिया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
राफेल नडाल, फ़्रेंच ओपन टूर्नामेंट, नोवाक जोकोविच, सेरेना विलियम्स, Rafel Nadal, French Open Tournament, Novak Djokovic, Serena Williams