विज्ञापन

ये विपक्ष विरोध की बजाय अवरोध पक्ष बन चुका है... एकता दिवस परेड में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि विपक्ष अब 'विरोध पक्ष' नहीं बल्कि 'अवरोध पक्ष' बन गया है और अपनी राजनीतिक हताशा में देश के विकास में बाधाएं खड़ी कर रहा है.

पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना
NDTV

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर तीखा निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विपक्ष अब 'विरोध पक्ष' नहीं बल्कि 'अवरोध पक्ष' बन गया है. पीएम मोदी ने कहा कि अपनी हताशा और निराशा में विपक्षी दल देश के विकास में रुकावटें पैदा कर रहे हैं. उन्होंने कहा, 'ये विरोध नहीं है, अवरोध है.'

PM मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना

PM मोदी ने कहा, "यह हमारा दुर्भाग्य है कि इस समय देश का विपक्ष अपने कर्तव्य को भूल गया है और 'विरोध पक्ष' नहीं बल्कि 'अवरोध पक्ष'बन गया है. अपनी हताशा और निराशा में, ये लोग देश के विकास के रास्ते में रुकावटें पैदा कर रहे हैं. यह कोई स्वस्थ विपक्ष नहीं है, यह तो पूरी तरह से बाधा डालने की राजनीति है. उन्होंने इसे ही अपनी मुख्य राजनीति बना लिया है और वे संविधान की गरिमा और उसकी सीमाओं को तार-तार करने में लगे हुए हैं. ये ताकतें देश को बांटने की साजिशों में लगातार जुटी हुई हैं.'

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कुछ ताकतें लगातार देश में विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने कहा कि एक दशक से अधिक समय की राजनीतिक हताशा और निराशा के बाद अब ये लोग खुलकर सामने आ गए हैं.

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, 'कौन विदेश में भारत विरोधी ताकतों से गुप्त रूप से मिल रहा है? कौन देश विरोधी तत्वों जैसी भाषा बोल रहा है?' पीएम मोदी ने कहा कि ऐसी ताकतों के खिलाफ पूरे देश को एकजुट होने की जरूरत है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि देशवासियों को मिलकर इन चुनौतियों का सामना करना होगा. उन्होंने यह भी दावा किया कि सरकार ने देश के दूरदराज के इलाकों में नक्सलवाद को काफी हद तक समाप्त करने में सफलता हासिल की है. हालांकि, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, 'हमने सुदूर इलाकों में नक्सलवादियों का अंत कर दिया है, लेकिन दिमागी नक्सलियों का खतरा अभी भी देश से टला नहीं है.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Pm Modi  BJP, PM Modi Speech
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com