मियामी:
भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति और उनके दक्षिण अफ्रीकी जोड़ीदार केविन एंडरसन सोनी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल वर्ग के पहले दौर में हार गए हैं।
भूपति और एंडरसन को ऑस्ट्रिया के एलेक्जेंडर पेया और ब्राजील के ब्रूनो सोआरेस की जोड़ी ने शनिवार को 6-4, 4-6, 10-6 से हराया।
भारत के एक अन्य दिग्गज लिएंडर पेस और उनके चेक गणराज्य के जोड़ीदार राडेक स्टेपानेक को भी पहले दौर में हार मिली।
भारत के रोहन बोपन्ना और पाकिस्तान के अहसाम उल हक कुरैशी हालांकि दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। बोपन्ना और कुरैशी ने साइमन बोलेली और फेबियो फोगनीनी को 6-3, 6-2 से हराया।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं