विज्ञापन

सिर पर चोट आंखों में सूजन... पंचकूला स्कूल की मासूम की हालत में सुधार, माता-पिता ने दुआओं के लिए कहा शुक्रिया

पंचकूला के एक स्कूल में हुई घटना के बाद चंडीगढ़ PGI में भर्ती मासूम बच्ची की हालत में सुधार होने की खबर सामने आई है. परिजनों द्वारा जारी वीडियो में बच्ची को मां की गोद में बैठकर खिचड़ी खाते देखा जा सकता है.

सिर पर चोट आंखों में सूजन... पंचकूला स्कूल की मासूम की हालत में सुधार, माता-पिता ने दुआओं के लिए कहा शुक्रिया
PGI में भर्ती बच्ची की सेहत में सुधार
NDTV
  • पंचकूला के स्कूल में हुई घटना के बाद चंडीगढ़ PGI में भर्ती मासूम बच्ची की हालत में सुधार हुआ है
  • बच्ची ने पहली बार हादसे के बाद खिचड़ी का पहला निवाला खाया और अपनी मां की गोद में आराम कर रही है
  • परिजनों ने बच्ची का वीडियो जारी कर उसकी सेहत में सुधार की जानकारी दी और लोगों का धन्यवाद किया है

पंचकूला के एक स्कूल में हुई घटना के बाद चंडीगढ़ PGI में भर्ती मासूम बच्ची की हालत में सुधार होने की खबर सामने आई है. जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही बच्ची अब पहले से बेहतर बताई जा रही है और अपनी मां की गोद में सुकून से समय बिता रही है.

परिजनों ने जारी किया बच्ची का वीडियो

परिजनों ने एक वीडियो जारी कर बच्ची के स्वास्थ्य में सुधार की जानकारी दी है. वीडियो में बच्ची को खाना खाते हुए देखा जा सकता है. हादसे के बाद पहली बार उसने खिचड़ी खाई.मासूम ने खिचड़ी का पहला निवाला लिया तो यह पल उसके माता-पिता के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं था.

जिस बच्ची को दोबारा मुस्कुराते और सामान्य जिंदगी की ओर लौटते देखने के लिए परिवार की आंखें तरस गई थीं, उसे मां की गोद में देखकर परिजनों को जैसे नई जिंदगी मिल गई. इस मुश्किल दौर में बच्ची के माता-पिता के साथ पूरा देश खड़ा रहा. सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों तक, हर कोई इस नन्ही परी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा था.

देशभर से दुआएं करने वालों का किया धन्यवाद

बच्ची के माता-पिता ने इस मुश्किल घड़ी में साथ देने, दुआएं करने और हौसला बढ़ाने वाले देशभर के लोगों का दिल से धन्यवाद किया है.

पिछले कई दिनों से बच्ची का चंडीगढ़ PGI में इलाज चल रहा था. उसकी हालत को लेकर लगातार चिंता बनी हुई थी, वहीं देशभर से लोग उसके लिए प्रार्थना कर रहे थे. अब स्वास्थ्य में सुधार और उसके दोबारा भोजन करने की खबर से परिवार के साथ-साथ शुभचिंतकों में भी राहत है.

यह भी पढ़ें | स्कूल में थर्ड क्लास के छात्र ने KG की बच्ची को पत्थर और गमले से पीटा, बेहोश होने तक घसीटता रहा, हालत गंभीर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Panchkula, Panchkula Accident, Panchkula News, Panchkula News Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com