विज्ञापन

'ये तो मुसलमान होने की सजा है...', रिहा होते ही ED ने किया गिरफ्तार तो छलका आजम खान का दर्द

सपा नेता आजम खान को ED ने गिरफ्तार कर लिया है. आजम खान को जेल से बाहर आते ही ED की टीम अपने साथ ले गई.

'ये तो मुसलमान होने की सजा है...', रिहा होते ही ED ने किया गिरफ्तार तो छलका आजम खान का दर्द
सपा नेता आजम खान.
IANS
रामपुर:

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को रामपुर की जेल से रिहा होते ही ED ने गिरफ्तार कर लिया. आजम खान की रिहाई से पहले ही ED की टीम रामपुर जेल के बाहर उन्हें गिरफ्तार करने पहुंच गई थी. आजम जैसे ही जेल से बाहर आए, वैसे ही ED उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गई. 

ED जब आजम खान को गाड़ी में बैठा रही थी, तभी उन्होंने कहा, 'कहने को क्या है? क्या कहने को है? कहने को रहा क्या है? मुसलमान होने की सजा है.'

उन्होंने आगे कहा कि 'गलती ये है कि एक यूनिवर्सिटी बनाई. यूनिवर्सिटी बनाई एक मुसलमान ने. ये है गुनाह. बच्चों के स्कूल बनाए एक मुसलमान ने. ये है गुनाह हमारा.'

ED ने क्यों किया गिरफ्तार?

ED ने आजम खान को मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया है. इस मामले में ED ने 13 अक्टूबर को ही केस दर्ज किया था.

आरोप है कि आजम खान ने किसानों की जमीन को जबरन लेकर जौहर यूनिवर्सिटी के लिए इस्तेमाल किया गया. 

इसके अलावा, आजम खान पर 2016 में कई मकानों को गिराने और सरकारी प्रोजेक्ट्स से जुड़े सामान और उपकरणों को यूनिवर्सिटी परिसर में इस्तेमाल करने का आरोप शामिल है.

ED का आरोप है कि अवैध गतिविधियों से मिले पैसे का इस्तेमाल यूनिवर्सिटी और उससे जुड़ी संपत्तियों की खरीद और निर्माण में किया गया.

ED के मुताबिक, जौहर यूनिवर्सिटी की अनुमानित लागत 499.09 करोड़ रुपये आंकी गई है. जबकि ट्रस्ट के आईटी रिटर्न में 2013-14 से 2024-25 के बीच 78.32 करोड़ रुपये का पूंजीगत खर्च ही दिखाया गया.

शुक्रवार को ही मिली थी जमानत

फर्जी पासपोर्ट और दो पैन कार्ड के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला को जमानत दे दी थी.

आजम खान और अब्दुल्ला को पिछले साल नवंबर में इस मामले में दोषी ठहराया गया था. इसके बाद से ही दोनों रामपुर की जेल में बंद थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Azam Khan, Azam Khan Arrested, Johar University, ED, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com