विज्ञापन
This Article is From Oct 04, 2017

चीन ओपन: नडाल ने रोमांचक मुकाबले में लुकास को हराया

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रफेल नडाल ने दो मैच प्वाइंट बचाते हुए चीन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में आज यहां लुकास पाउले को तीन सेट में हराया.

चीन ओपन: नडाल ने रोमांचक मुकाबले में लुकास को हराया
रफेल नडाल (फाइल फोटो)
  • नडाल ने रोमांचक मुकाबले में लुकास को हराया
  • चीन ओपन के पहले दौर में लुकास को दी मात
  • विश्व के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी हैं नडाल
बीजिंग: दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रफेल नडाल ने दो मैच प्वाइंट बचाते हुए चीन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में आज यहां लुकास पाउले को तीन सेट में हराया. फ्रांस के लुकास ने पहला सेट 6-4 से जीता और दुनिया का 23वें नंबर का यह खिलाड़ी दूसरे सेट में टाईब्रेकर के दौरान उलटफेर करने के करीब पहुंच गया था, लेकिन नडाल ने दो मैच प्वाइंट बचाने के बाद टाईब्रेक 8-6 से जीता.

VIDEO: रफाल नडाल के खेल से स्पेन फिर डेविस कप विश्व ग्रुप में
नडाल ने इसके बाद तीसरे और निर्णायक सेट के 11वें गेम में लुकास की सर्विस तोड़ी और फिर अपनी सर्विस बचाते हुए सेट 7-5 से जीतकर मैच अपने नाम किया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rafael Nadal, China Open
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com