विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2017

ब्रेस्‍ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के अभियान से जुड़ेंगी बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु

बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु स्‍तर कैंसर (ब्रेस्‍ट कैंसर) को लेकर लोगों को जागरूक करने के मिशन से जुड़ेंगी. ओलंपिक खेलों की रजत पदक विजेता सिंधु लोगों में ब्रेस्‍ट कैंसर के प्रति जागरूकता लाने के लिए ब्रिजस्टोन पिंक वॉल्व कैप डोनेशन ड्राइव में सहयोग करेंगी.

ब्रेस्‍ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के अभियान से जुड़ेंगी बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु
पीवी सिंधु इस अभियान में टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के लिए धन एकत्रित करेंगी (फाइल फोटो)
  • ब्रिजस्टोन पिंक वॉल्व कैप डोनेशन ड्राइव में सहयोग करेंगी
  • टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के लिए धन एकत्रित करेंगी सिंधु
  • पीवी सिंधु ओलिंपिक खेलों में रजत पदक जीत चुकी हैं
नई दिल्ली: बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु स्‍तर कैंसर (ब्रेस्‍ट कैंसर) को लेकर लोगों को जागरूक करने के मिशन से जुड़ेंगी. ओलंपिक खेलों की रजत पदक विजेता सिंधु लोगों में ब्रेस्‍ट कैंसर के प्रति जागरूकता लाने के लिए ब्रिजस्टोन पिंक वॉल्व कैप डोनेशन ड्राइव में सहयोग करेंगी. तीन माह तक चलने वाले इस अभियान में यह स्टार शटलर टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, मुंबई के लिए धन एकत्रित करेंगी, जो गरीब मरीजों को कैंसर का इलाज व देखभाल प्रदान करने के लिए विशेषज्ञ कैंसर उपचार तथा शोध केंद्र है.

यह भी पढ़ें : पीबीएल के लिए नीलामी, जानें सिंधु, सानिया और श्रीकांत किस राशि में बिके

सिंधू ने कहा, ‘मुझे ब्रिजस्टोन इंडिया तथा महिलाओं की सेहत व सुरक्षा के लिए उनके अभियान से जुड़ने की खुशी है. आज के आंकड़े बताते हैं कि भारत में हर 28 में से एक महिला को स्तन कैंसर का खतरा है और यदि इसकी जांच न हो तो उनकी मौत भी हो सकती है.’ उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि विशेषकर गरीब महिलाओं के लिए इस तरह के अभियान बीमारी को बढ़ने से रोकने के लिए बहुत जरूरी हैं और ये सेहतमंद भारत के निर्माण में अपना सार्थक योगदान प्रदान करेंगे.’

वीडियो: वर्ल्‍ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में मेडल जीतकर लौटीं पीवी सिंधु
गौरतलब है कि बैडमिंटन की वर्ल्‍ड चैंपियनशिप में भी सिंधु ने रजत पदक जीता था. इस प्रतियोगिता के फाइनल में उन्‍हें जापान की नोजोमी ओकुहारा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PV Sindhu, Breast Cancer Awareness, Support
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com