विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2017

पीवी सिंधू डेनमार्क ओपन से बाहर, साइना ने मारिन को हराया

ओलंपिक और विश्व चैम्पियनिशप की रजत पदकधारी शटलर पीवी सिंधू को यहां डेनमार्क ओपन के शुरूआती दौर में चीन की चेन युफेई से सीधे गेम में हार का मुंह देखना पड़ा.

पीवी सिंधू डेनमार्क ओपन से बाहर, साइना ने मारिन को हराया
पीवी सिंधू डेनमार्क ओपन से बाहर हुईं.
  • पीवी सिंधू हुईं डेनमार्क ओपन से बाहर.
  • चेन से 43 मिनट में 17-21 21-23 से हार गयी.
  • पिछले महीने जापान ओपन के दूसरे दौर में हार गयी थीं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: ओलंपिक और विश्व चैम्पियनिशप की रजत पदकधारी शटलर पीवी सिंधू को यहां डेनमार्क ओपन के शुरूआती दौर में चीन की चेन युफेई से सीधे गेम में हार का मुंह देखना पड़ा. सिंधू बीती रात महिला एकल के मुकाबले में दुनिया की 10वें नंबर की चेन से 43 मिनट में 17-21 21-23 से हार गयी. वह शीर्ष टूर्नामेंट से लगातार दूसरी बार बाहर हुई हैं. कोरिया ओपन खिताब जीतने के बाद वह पिछले महीने जापान ओपन के दूसरे दौर में हार गयी थी.

पढ़ें- डेनमार्क ओपन में पीवी सिंधु और साइना नेहवाल के सामने पहले ही दौर में कठिन चुनौती

वहीं शीर्ष भारतीय महिला खिलाड़ी साइना नेहवाल ने पहले दौर के कड़े मुकाबले में ओलंपिक चैम्पियन कैरोलिना मारिन को 22-20 21-18 से हराकर बाहर कर दिया और स्पेन की इस खिलाड़ी से जापान ओपन के दूसरे दौर में मिली हार का बदला चुकता किया. अब साइना का सामना अगले दौर में थाईलैंड की नितचाओन जिंदापोल और रूस की इवजेनिया कोस्तेस्काया के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से होगा.

पढ़ें- ब्रेस्‍ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के अभियान से जुड़ेंगी बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु

पुरूष एकल में किदाम्बी श्रीकांत और एच एस प्रणय ने सकारात्मक शुरूआत की लेकिन बी साई प्रणीथ शुरूआती दौर में ही बाहर हो गये. दुनिया के आठवें नंबर के श्रीकांत ने हमवतन क्वालीफायर शुभंकर डे को 21-17-21-15 से हराया और अब उनकी भिड़ंत कोरियाई जियोन हियोक जिन से होगी. प्रणय ने डेनमार्क के एमिल होल्स्ट को 21-18 21-19 से शिकस्त दी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com