विज्ञापन

शुभमन गिल और पीवी सिंधु के माथे पर एक जैसा 'टेम्पल'! क्रिकेट और बैडमिंटन खिलाड़ियों को क्या होंगे फायदे?

शुभमन गिल की तरफ से हाल ही में इस्तेमाल की गई टेंपल डिवाइस पर पीवी सिंधु ने अपना विचार साझा किया है. उनका मानना है किसी भी खिलाड़ी की रिकवरी, नींद, मानसिक प्रदर्शन और शरीर से जुड़े आंकड़ों को ट्रैक करने में यह बेहद लाभकारी है.

शुभमन गिल और पीवी सिंधु के माथे पर एक जैसा 'टेम्पल'! क्रिकेट और बैडमिंटन खिलाड़ियों को क्या होंगे फायदे?
पीवी सिंधु और शुभमन गिल

भारतीय टीम के टेस्ट और वनडे फॉर्मेट के कप्तान शुभमन गिल इनदिनों अपने खेल के साथ-साथ एक खास टेक डिवाइस को लेकर भी सुर्खियों में हैं. ऑकलैंड में उन्हें विशेष डिवाइस के साथ प्रैक्टिस करते हुए देखा गया था. जिसके बाद से हर कोई इस टेक डिवाइस के बारे में जानना चाहता है. गिल से पहले देश की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को भी इसके साथ देखा गया था. जिसके बारे में उन्होंने खास बातचीत की है. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु का कहना है गिल अब तक इस डिवाइस से मिलने वाले डेटा के बारे में समझ गए होंगे. वह जानते होंगे कि इस डिवाइस का बेहतर तरीके से उपयोग कैसे करना है. 

सिंधु ने कहा, 'मुझे पूरा विश्वास है शुभमन गिल अपनी जरूरतों के हिसाब से चीजों को देखते होंगे. खेलों में रिकवरी बहुत बड़ा चीज है. उसी के हिसाब से आपको अपना वर्क शेड्यूल तैयार करना होता है. जब आप डेटा पर गौर करते हैं तो आपको समझ आता है कि आपका शरीर किस तरह से रिकवर हो रहा है. आपकी नींद कितनी पूरी हो रही है. हर व्यक्ति के लिए यह अलग-अलग होता है.

उन्होंने कहा, 'यह डिवाइस आपकी कॉग्निटिव परफॉर्मेंस यानी कि मानसिक प्रदर्शन से जुड़ी जानकारी भी देती है. इसलिए यह सिर्फ एक पहलू तक सीमित नहीं है. आप अपने हार्ट रेट वेरिएबिलिटी स्कोर, हार्ट रेट और अन्य पैरामीटर्स को भी ट्रैक कर सकते हैं.

भारतीय स्टार ने कहा, 'गिल लंबे समय से खेल रहे हैं. उनके लिए टेंपल (Temple) डिवाइस काफी उपयोगी है. मैं तो इसे पसंद करती हूं. वो भी इसको पहनकर अलग-अलग डेटा पॉइंट्स को समझ चुके होंगे. वह यह भी समझ चुके होंगे कि खेलते और आराम करते समय उससे मिली जानकारियों को कैसे उपयोग करना है. विशेषकर रात की नींद फिर उसके बाद अगले दिन शरीर कैसा महसूस कर रहा है. उसे ट्रैक करने में काफी मदद मिलती है.'

यही नहीं अपने अनुभव के आधार पर सिंधु ने यह भी बताया कि विशेष डिवाइस से न्यूट्रिशन की जानकारी भी ट्रैक की जा सकती है. उन्होंने कहा, 'उनकी टीम भी इस पर नजर रखती होगी. मुझे पूरा विश्वास है कि वे इन जानकारियों का इस्तेमाल कर रहे होंगे. एक खिलाड़ी के नाते मैं स्वीकार करती हूं कि रिकवरी की भूमिका काफी अहम होती है. जिसे ट्रैक करना बेहद जरूरी है.'

यह भी पढ़ें- रोहित-कोहली और गिल को न्यूजीलैंड में मिला बड़ा सम्मान, रग्बी के दिग्गज ने दी खास जर्सी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com