विज्ञापन

मिशिगन में जीत गया अब्दुल, अब यूपी की बारी, US चुनाव नतीजों पर ओवैसी ने भरी हुंकार

AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट कैंडिडेट अब्दुल अल सैयद की जीत पर पोस्ट किया है. उन्होंने कहा कि अब अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा.

मिशिगन में जीत गया अब्दुल, अब यूपी की बारी, US चुनाव नतीजों पर ओवैसी ने भरी हुंकार
असुद्दीन ओवैसी ने अमेरिकी चुनाव का जिक्र कर यूपी की राजनीति को साधा
NDTV
  • अमेरिका में मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट कैंडिडेट अब्दुल अल सैयद चुनाव जीते
  • AIMIM चीफ असुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अब यूपी की बारी है
  • उन्होंने एक्स पर लिखा है कि अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा
नई दिल्ली:

अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन में मिशिगन से सीनेट के लिए चुनाव जीतने वाले डेमोक्रेट प्रत्याशी अब्दुल अल सैयद का जिक्र करते हुए AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इसे यूपी चुनाव से भी जोड़ा है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि एक अब्दुल मिशिगन में जीत गया. अब उत्तर प्रदेश के अब्दुल को अपनी सियासी पहचान मजबूत करनी होगी. गौरतलब है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार हुई है. 50 साल में पहली बार सत्तारूढ़ पार्टी सीनेट और प्रतिनिधि सभा दोनों में बहुमत खो चुकी है. ट्रंप ने चुनावों के दौरान अब्दुल अल सैयद को लेकर बयान भी दिया था लेकिन उनका ये दांव काम नहीं आया. अब्दुल ने रिपब्लिकन कैंडिडेट माइक रोजर्स को मात दी है. 

ओवैसी का बड़ा बयान 

ओवैसी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा है, 'एक अब्दुल मिशिगन में जीत गया, अब उत्तर प्रदेश के अब्दुल को अपनी सियासी पहचान मज़बूत करनी होगी. संघियों ने “अब्दुल” को एक तंज में बदलने की बहुत कोशिश की है. वक्त आ गया है कि हम दिखाएं कि अब्दुल अल्लाह के सिवा किसी की गुलामी नहीं करता. अब दरी नहीं बिछाएंगे.

यूपी चुनाव से पहले अब्दुल बयान

गौरतलब है कि यूपी में अगले साल के शुरू में विधानसभा चुनाव होने हैं. ओवैसी ने चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के लिए हाथ बढ़ाया था लेकिन अखिलेश यादव ने AIMIM को भाव नहीं दिया है. अब ओवैसी ने अमेरिकी चुनाव का जिक्र कर एक फिर से उत्तर प्रदेश का जिक्र किया है. उन्होंने इस पोस्ट के जरिए एक बार फिर से यूपी की राजनीति में अपनी मंशा साफ कर दिया है. 

कौन हैं अब्दुल सैयद 

अब्दुल अल सैयद मिशिगन सीनेट सीट से डेमोक्रेट प्रत्याशी थे. पेशे से डॉक्टर Abdul El Sayed सैयद महामारी विशेषज्ञ हैं. मिशिगन के डेट्रॉयट शहर में जन्मे सैयद मिस्र के अप्रवासी माता-पिता की संतान है. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन से ग्रेजुएशन किया फिर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पब्लिक हेल्थ में डॉक्टरेट की उपाधि ली. इस चुनाव में उन्हें बड़ी जीत मिली है.

यह भी पढ़ें | INDIA गठबंधन के दरवाजे बंद, लेकिन ओवैसी से गठबंधन जरूर होगा... चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AIMIM, Asaduddin Owaisi AIMIM, Abdul El Sayed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com