पीवी सिंधु ने स्पेन की बिट्रीज कोरालेस को 21-19 21-18 से हराया (फाइल फोटो)
- श्रीकांत के खिलाफ जर्मनी के रोथ रिटायर होकर हटे
- सिंधु ने स्पेन की कोरोलेस को सीधे गेमों में हराया
- प्रणीत और प्रणय भी अपने मैच जीत चुके हैं
पेरिस:
फ्रेंच ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत के प्रमुख खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा है. खिताब के दावेदार किदाम्बी श्रीकांत और पीवी सिंधु ने पहली बाधा पार कर 325,000 डॉलर इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया. श्रीकांत ने पिछले हफ्ते डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर में सत्र का तीसरा खिताब अपने नाम किया था. उनके प्रतिद्वंद्वी जर्मनी के फैबियन रोथ शुरूआती गेम में 0-3 से पिछड़ने के बाद रिटायर होने का फैसला किया.
यह भी पढ़ें: एचएस प्रणय, के.श्रीकांत और साइना नेहवाल क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
दुनिया के आठवें नंबर के इस भारतीय खिलाड़ी का सामना अब हांगकांग के वोंग विंग कि विन्सेंट से होगा. उधर, महिला वर्ग में पीवी सिंधु भी इस सत्र में दो खिताब और विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक से अच्छे फॉर्म र्म में हैं. उन्होंने स्पेन की बिट्रीज कोरालेस को 21-19 21-18 से हराया और अब उनकी भिड़ंत जापान की सयाका ताकाहाशी से होगी.
वीडियो: वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में मेडल जीतकर लौटीं सिंधु
सत्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी ने 30 मिनट में फ्रांस के बास्टियान केरसौडी और जुलियन माइयो को 21-12 21-14 से शिकस्त दी. अब उनका सामना मैड्स कोनराड-पीटरसन और मैड्स पिएलर कोल्डिंग की डेनमार्क की छठी वरीय जोड़ी से होगा.इससे पहले, साई प्रणीत और एचएस प्रणय ने भी अपने मैच जीतते हुए टूर्नामेंट के अगले दौर में जगह सुनिश्चित कर लिया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
French Open, PV Sindhu, Kidambi Srikanth