विज्ञापन
This Article is From Sep 26, 2017

पद्म भूषण के लिए पीवी सिंधु ने जताया खेल मंत्रालय का आभार

पद्म भूषण के लिए नामांकित किए जाने पर खुश रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता देश की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने खेल मंत्रालय का आभार व्यक्त किया है.

पद्म भूषण के लिए पीवी सिंधु ने जताया खेल मंत्रालय का आभार
पीवी सिंधु (फाइल फोटो)
  • पद्म विभूषण के लिए पीवी सिंधु ने खेल मंत्रालय को आभार व्यक्त किया
  • सिंधु को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है
  • सिंधु वर्ल्ड बैडमिंटन रैकिंग में दूसरे स्थान पर हैं
नई दिल्ली: देश के तीसरे उच्चतम नागरिक सम्मान पद्म भूषण के लिए नामांकित किए जाने पर खुश रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता देश की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने खेल मंत्रालय का आभार व्यक्त किया है. सिंधु के अलावा, भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी पद्म भूषण के लिए नामांकित किया गया है. 

यह भी पढ़ें: देश में टेबल-टेनिस के खेल को भी पीवी सिंधु जैसी रोल मॉडल की जरूरत : मनिका बत्रा

सिंधु ने इस बारे में कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि मेरा नाम पद्म भूषण के लिए नामांकित हुआ है और इसके लिए खेल मंत्रालय की शुक्रगुजार हूं." बता दें कि हैदराबाद की रहने वाली 22 वर्षीया सिंधु को पिछले साल देश के सबसे बड़े खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. इससे पहले 2015 में उन्हें पद्म श्री से नवाजा गया था. 

VIDEO: वर्ल्ड बैडमिंटन में रजत पदक जीतकर घर लौटीं पीवी सिंधु
सिंधु ने इस साल ग्लास्गो में आयोजित विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था. उन्हें इस टूर्नामेंट के फाइनल में जापाना की नोजोमी ओकुहारा ने मात दी थी. पिछले सप्ताह ही सिंधु विश्व बैडमिंटन संघ में महिला एकल रैंकिंग में दो स्थान ऊपर उठते दूसरे स्थान पर पहुंच गई.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PV Sindhu, Padma Bhushan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com