विज्ञापन
This Article is From Aug 04, 2017

प्रणॉय और सौरभ हारे, न्यूजीलैंड ओपन बैडमिंटन में भारतीय चुनौती खत्म

पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रणॉय और सौरभ की हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है.

प्रणॉय और सौरभ हारे, न्यूजीलैंड ओपन बैडमिंटन में भारतीय चुनौती खत्म
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणॉय. (फाइल फोटो)
  • प्रणॉय को चीनी ताइपे के लिन यु सेन ने हराया
  • सौरभ वर्मा को हांगकांग के खिलाड़ी ने मात दी
  • पी. कश्यप पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को भारतीय खिलाड़ियों एचएस प्रणॉय और सौरभ वर्मा को अपने-अपने मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रणॉय और सौरभ की हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है.

यह भी पढ़ें : ट्विटर पर जब मां को लेकर टिप्‍पणी की गई तो बैडमिंटन स्‍टार ज्‍वाला गुट्टा ने दिया यह करारा जवाब

हाल ही में अमेरिका ओपन का खिताब जीतने वाले प्रणॉय ने क्वार्टर फाइनल मैच में अपनी अच्छी फॉर्म को जारी रखते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी चीनी ताइपे के लिन यु सेन को कड़ी टक्कर दी, लेकिन भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया. लिन ने एक घंटे छह मिनट तक चले मुकाबले में चौथी वरीय प्रणॉय को 21-10, 20-22, 23-21 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया.

वीडियो देखें  : क्रिकेट को छोड़ दें तो बैडमिंटन भारत का नंबर-1 खेल : पुलेला गोपीचंद



सौरभ को ली ने हराया
सौरभ को भी क्वार्टर फाइनल मैच में हार का सामना कर बाहर होना पड़ा. उन्हें हांगकांग के खिलाड़ी ली चेयुक यू ने 42 मिनट तक चले मुकाबले में सीधे गेमों में 21-19, 21-16 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Zealand Open Badminton, Prannoy, Saurabh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com