विज्ञापन

कॉकरोच के पुतला दहन पर सियासी बवाल! AAP ने की FIR की मांग, LG और पुलिस से शिकायत

दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी इलाके में मंगलवार को दशहरा समारोह के दौरान कॉकरोच के 30 फुट ऊंचे पुतले का भी दहन किया गया. इस मामले पर अब सियासी विवाद खड़ा हो गया है.

कॉकरोच के पुतला दहन पर सियासी बवाल! AAP ने की FIR की मांग, LG और पुलिस से शिकायत
कॉकरोच का पुतला जलाने पर सियासी बवाल. (Photo: NDTV)
नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी की दिल्ली यूनिट के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को पीतमपुरा में रामलीला के आयोजकों के खिलाफ उपराज्यपाल और दिल्ली पुलिस आयुक्त से शिकायत की. उन्होंने कहा कि कॉकरोच का पुतला जलाए जाने से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. अपनी शिकायत में सौरभ भारद्वाज ने 'श्री केशव रामलीला कमेटी' के आयोजकों, दिल्ली के मंत्री और कमेटी के सदस्य कपिल मिश्र सहित अन्य आयोजकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. बता दें कि कपिल मिश्रा इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भी थे. वहीं, कपिल मिश्रा ने AAP पर निशाना साधते हुए कहा कि कॉकरोच के पुतले से प्रभावित होने वाले लोग देश की राजनीति के 'दीमक' हैं.

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी इलाके में मंगलवार को दशहरा समारोह के दौरान रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के साथ कॉकरोच के 30 फुट ऊंचे पुतले का भी दहन किया गया. पीतमपुरा के नेताजी सुभाष प्लेस स्थित दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी तादाद में लोग पहुंचे. इस दौरान कॉकरोच का एक बड़ा पुतला आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा.

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनों के बाद कॉकरोच का पुतला जलाए जाने का कार्यक्रम सुर्खियों की वजह बना. आयोजकों ने कहा कि कॉकरोच का पुतला जलाने का मकसद गंदगी और उससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना था.

आम आदमी पार्टी का क्या कहना है?

AAP लीडर सौरभ भारद्वाज ने अपनी शिकायत में कहा कि पारंपरिक पुतलों के साथ कॉकरोच का पुतला जलाने के आयोजकों के फैसले से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. उन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया मंचों से इससे संबंधित तस्वीरों, वीडियो और अन्य प्रचार सामग्री को हटाने की भी मांग की. उन्होंने कहा कि अगर एफआईर नहीं दर्ज की गई तो वे कोर्ट का रुख करेंगे.

पलटवार करते हुए कपिल मिश्रा ने कहा, "कॉकरोच का पुतला जलाया जा रहा है और इससे प्रभावित होने वाले लोग देश की राजनीति के दीमक हैं." उन्होंने दावा किया कि कई ग्रुप देश के खिलाफ साजिश रचने के लिए एकजुट हुए हैं और आखिरकार सच्चाई की जीत होगी.

यह भी पढ़ें | रामलीला में 30 फीट कॉकरोच का पुतला जलाने की तैयारी, अभिजीत दीपके ने कहा- शुक्रिया...

यह भी पढ़ें | कॉकरोच का पुतला जलाने पर अभिजीत दीपके को क्यों याद आए शाहरुख खान?

यह भी पढ़ें | दिल्ली में ‘कॉकरोच' का पुतला जलाने पर विवाद, रामलीला आयोजकों पर FIR की मांग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cockroach Janata Party, Cockroach Effigy Burn, Ramlila 2026, Saurabh Bharadwaj Aap, Kapil Mishra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com