विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2017

फुटबॉल: पेरू के स्ट्राइकर गुएरेरो डोप टेस्ट में नाकाम, 30 दिनों के लिए सस्‍पेंड

पेरू के स्ट्राइकर पाउलो गुएरेरो को डोप टेस्ट में नाकाम होने के बाद 30 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है.

फुटबॉल: पेरू के स्ट्राइकर गुएरेरो डोप टेस्ट में नाकाम, 30 दिनों के लिए सस्‍पेंड
निलंबन के कारण पाउलो गुएरेरो न्यूजीलैंड के साथ होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे (फाइल फोटो)
  • न्‍यूजीलैंड के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे
  • वर्ल्‍डकप के लिए क्वालीफाई करने के करीब है पेरू
  • गुएरेरो पर लगा निलंबन टीम के लिए झटका
रियो डी जेनेरो: पेरू के स्ट्राइकर पाउलो गुएरेरो को डोप टेस्ट में नाकाम होने के बाद 30 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है. इस निलम्बन के कारण गुएरेरो न्यूजीलैंड के साथ होने वाले फीफा 2018 वर्ल्‍डकप क्वालीफाइंग मैच में अपने देश का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकेंगे. ब्राजील के क्लब फ्लामेंगो के लिए खेलने वाले गुएरेरो ब्यूनस आयर्स में पांच अक्टूबर को अर्जेंटीना के खिलाफ हुए वर्ल्‍डकप क्वालीफाइंग मैच के बाद किए गए डोप टेस्ट में नाकाम हुए हैं.

यह भी पढ़ें: डिएगो मेराडोना बोले, हिगुएन को अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम में वापस बुलाया जाए

फीफा के नियमों के आधार पर गुएरेरो को तत्काल प्रभाव से अगले महीने होने वाली सभी आयोजनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है. पेरू फुटबॉल महासंघ ने भी गुएरेरो के डोप टेस्ट के पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि की है.

वीडियो: कश्‍मीर में लड़कियों ने पत्‍थरबाजी छोड़कर अपनाई फुटबॉल
पेरू की टीम 1982 के बाद पहली बार फीफा वर्ल्‍डकप के लिए क्वालीफाई करने के करीब है लेकिन गुएरेरो जैसे स्टार खिलाड़ी के डोप टेस्ट में नाकाम होने के बाद उसकी मुहिम को झटका लगा है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Paolo Guerrero, Dope Test
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com