विज्ञापन
This Article is From May 07, 2016

मैदान पर ही आया हार्ट अटैक, दो घंटे के भीतर ही इस फुटबॉल खिलाड़ी की हो गई मौत

मैदान पर ही आया हार्ट अटैक, दो घंटे के भीतर ही इस फुटबॉल खिलाड़ी की हो गई मौत
लाल जर्सी में खिलाड़ी पैट्रिक एकेंग (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: फ़ुटबॉल की दुनिया उस वक्त सदमें आ गई जब 26 साल के कैमरून के खिलाड़ी पैट्रिक एकेंग को मैदान पर ही हार्ट-अटैक आ गया। इसके दो घंटे के भीतर अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

उस वक्त रोमानिया में खेल रहे थे पैट्रिक...
वह रोमानिया में अपने क्लब दीनामो बुकारेस्ट (Dinamo Bucharest) से खेल रहे थे तभी मैच के 70वें मिनट में वह मैदान पर गिर पड़े। डॉक्टर मैदान पर दौड़े और उन्हें नज़दीक के अस्पताल ले जाया गया जहां दो घंटे के भीतर उनकी मौत हो गई। वह इसी साल जनवरी में ही क्लब के साथ जुडे थे। जैसे ही फैंस को उनकी मौत का पता चला, वे अस्पताल के बाहर पहुंचे और अपनी संवेदना व्यक्त की।

एकेंग एख प्रतिभाशाली खिलाड़ी थे और साल 2015 से अपने देश के लिए खेल रहे थे। कैमरून के फैंस के मन में साल 2003 की याद ताज़ा हो गई जब देश के स्टार खिलाड़ी मार्क-विवियम की फो कॉन्फ्डेशन्सकप के दौरान मैदान पर ही हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई थी।

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Patrick Ekeng Death, Patrick Ekeng, Football, फुटबॉल, पैट्रिक एकेंग, कैमरून के खिलाड़ी पैट्रिक एकेंग
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com