विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2016

निजी सम्‍मान के लिए नहीं, खुशी के लिए फुटबॉल खेलता हूं, बालोन डी'ओर अवार्ड नहीं मिला तो मर नहीं जाऊंगा : नेमार

निजी सम्‍मान के लिए नहीं, खुशी के लिए फुटबॉल खेलता हूं, बालोन डी'ओर अवार्ड नहीं मिला तो मर नहीं जाऊंगा : नेमार
नेमार की गिनती ब्राजील के स्‍टार खिलाड़ि‍यों में होती है (फाइल फोटो)
बार्सिलोना: फुटबॉल क्‍लब बार्सिलोना के फारवर्ड नेमार का कहना है कि अगर वह बालोन डी'ओर पुरस्कार नहीं जीतेंगे, तो मर नहीं जाएंगे. ब्राजील के स्‍टार फुटबॉलर नेमार का कहना है कि वह खुश रहने के लिए फुटबॉल खेलते हैं न कि निजी सम्मान के लिए.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, स्पेनिश लीग की वेबसाइट पर जारी एक साक्षात्कार में नेमार ने यह बयान दिया.नेमार ने कहा कि इस साल फीफा के बालोन डी'ओर पुरस्कार के लिए तीन फाइनल खिलाड़ियों की सूची में अपना नाम न देखकर वह चिंतित नहीं हुए थे.

ब्राजील के इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, "बालोन डी'ओर प्रोत्साहन का स्रोत है, लेकिन अगर मुझे यह पुरस्कार नहीं मिलेगा, तो मैं मर नहीं जाऊंगा." नेमार ने कहा कि बालोन डी'ओर न जीतने से उनके जीवन में कुछ नहीं बदलेगा. वह खुश रहने के लिए खेलते हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बार्सिलोना फुटबॉल क्‍लब, नेमार, बालोन डी'ओर पुरस्कार, मर नहीं जाऊंगा, ब्राजील, Neymar, Ballon D'or Award, Barcelona Football Club, Not Going To Die, Brazil
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com