विज्ञापन

'हनुमान अंश' फिल्म के बाद कैंची धाम में पहुंच रहा जनसैलाब, नीम करोली बाबा के मुरीद हुए हजारों

नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी कम बजट की फिल्म 'हनुमान अंश' ने 300 करोड़ से ज्यादा कमाए हैं. फिल्म के बाद नैनीताल स्थित कैंची धाम में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है.

'हनुमान अंश' फिल्म के बाद कैंची धाम में पहुंच रहा जनसैलाब, नीम करोली बाबा के मुरीद हुए हजारों
'हनुमान अंश' फिल्म आने के बाद कैंची धाम में बढ़ने लगी लोगों की भीड़ (Photo: NDTV)
नैनीताल:

नीम करोली बाबा और कैंची धाम किसी परिचय के मोहताज नहीं है. न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों तक नीम करोली बाबा और कैंची धाम का जिक्र हो रहा है. इतिहास के पन्नों में नीम करोली बाबा का नाम ऐसे महात्माओं में शामिल है, जिन्होंने अपना साधारण जीवन जिया और किसी लोभ, लालच या फिर प्रचार-प्रसार के मोहताज नहीं रहे. जब दुनिया औद्योगिक क्रांति की तरक्की कर रही थी, हर तरफ हरित क्रांति और दुग्ध क्रांति हो रही थी. दुनिया के कोई देश विकसित हो रहे थे. साइंस का युग चल रहा है, ऐसे में नीम करोली बाबा 20वीं सादी में एक ऐसे आध्यात्मिक गुरु के रूप में सामने आए, जिन्होंने भारत ही नहीं दुनिया के लोगों को आध्यात्मिकता की तरफ रुख करने के लिए प्रेरित किया.

Latest and Breaking News on NDTV
कैंची धाम उत्तराखंड के नैनीताल अल्मोड़ा सड़क मार्ग पर भवाली से करीब 9 KM की दूरी पर स्थित है. शिप्रा नदी के किनारे कैंची धाम एक आध्यात्मिक आश्रम है, जहां नीम करोली बाबा 1960 के दशक में रहते थे. नीम करोली बाबा को हनुमान कवाटर माना जाता था. 

कैंची धाम में कई नामी हस्तियां पहुंच चुकी हैं. स्टीव जॉब, मार्क जुकरबर्ग, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जैसे लोगों के पहुंचने के बाद नीम करोली बाबा के दर्शन करने कैंची धाम में लाखों लोग देश-विदेश से पहुंच रहे हैं. साल 2022 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जब कैंची धाम पहुंचे उसके बाद यह जगह और ज्यादा सुर्खियों में आ गई. लोगों का हुजूम कैंची धाम पहुंचने लगा. लेकिन साल 2026 में 'हनुमान अंश' फिल्म आई, जो बेहद ही कम बजट की फिल्म है. यह पूरी फिल्म नीम करोली बाबा की जीवनी पर है. इस फिल्म को लोगों का इतना भरपूर साथ मिला कि अब तक 300 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है. फिल्म रिलीज होने के बाद कैंची धाम और ज्यादा मशहूर हो गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

कौन थे नीम करोली बाबा?

सन 1964 में आगरा के पास फिरोजाबाद के गांव अकबरपुर में जन्मे लक्ष्मी नारायण शर्मा (असली नाम) यहां तपस्या करने आए थे. उन्हीं की कोशिशों से इस मंदिर का उद्धार हुआ था. बताया जाता है कि फर्रूखाबाद के गांव नीम करौली में उन्होंने कठिन तपस्या की थी. इसके बाद वे बाबा नीम करौली कहलाने लगे. नीम करौली बाबा का जन्म उत्तर प्रदेश के फिरौजाबाद जिले के अकबरपुर गांव में एक ब्राह्मण जमींदार घराने में हुआ था. उनके पिता दुर्गा प्रसाद शर्मा ने उनका नाम लक्ष्मी नारायण शर्मा रखा था. 

ये भी पढ़ें: Neem Karoli baba dham : ये संकेत बताते हैं नीम करोली बाबा का आया है बुलावा

फीरोजाबाद से नैनीताल आने के बाद सन 1962 के जून महीने में उन्होंने कैंची धाम मंदिर की स्थापना की थी. शुरू में आर्थिक रूप से बहुत कमजोर इस मंदिर में बाबा ने भक्ति और आध्यात्म के बलबूते कई आश्चर्यजनक चमत्कार किए थे. महाराज के तत्कालीन साथियों के मुताबिक, बाबा ने मंदिर में दीया जलाने की ख्वाहिश जताई लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर भक्त दीये के लिए घी का इंतजाम नहीं कर सके. इसकी जानकारी बाबा को हुई तो शाम को उन्होंने नदी के पानी से पूरे पहाड़ में दीये जलवा दिए. तभी से कैंची धाम में हर साल 15 जून को मेला आयोजित किया जाता है. यहां लाखों की तादाद में भक्त बाबा का प्रशाद और आशीर्वाद लेने धाम में पहुंचते हैं.

लोगों के जीवन में हो रहा चमत्कार!

कैंची धाम के निवासी और व्यापारी नरेश तिवारी बताते है कि जिस कैंची में बड़े हुए, वह बहुत शांत जगह थी, लेकिन विराट कोहली और अनुष्का के मंदिर आने के बाद, वहां भीड़ का आना कभी नहीं रुका. नरेश बताते हैं कि कुछ साल पहले, जब उन्होंने कंबल की दुकान खोलने का फैसला किया, तो उन्हें रेमंड कंबलों के लिए एक डिस्ट्रीब्यूटर की जरूरत थी. लेकिन उन्हें कोई डिस्ट्रीब्यूटर नही मिला, लेकिन उसी दिन कुछ ऐसा हुआ कि कैंची में रेमंड का एक डिस्ट्रीब्यूटर आ पहुंचा. उसके बाद से वह कंबल का व्यापार कर रहे है.

Latest and Breaking News on NDTV

कैंची धाम में दर्शन करने पहुंचे एक युवा श्रद्धालु शुभंकर नौटियाल ने बताया कि उनकी बहुत समय से तमन्ना थी कि वह कैंची धाम जाएं और दर्शन करें. इसी बीच नीम करोली बाबा की जीवनी पर बनी फिल्म आई और उन्होंने फिल्म देखी. उसके बाद उनकी आंखों में आंसू आ गए और अंदर से एक खिंचाव सा महसूस हुआ. इसलिए वे कैंची धाम में नीम करोली बाबा के दर्शन करने आए हैं. शुभंकर नौटियाल कहते हैं कि वह दर्शन करके जो महसूस कर रहे हैं, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है. लखनऊ से आए आशु चौधरी कहते हैं कि वे 2021 से कैंची धाम में नीम करोली बाबा के दर्शन करने आते हैं.

ये भी पढ़ें: मरे हुए इंसान को जिंदा कर देते थे 'नीम करोली बाबा', पोते ने किए रोचक खुलासे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neem Karoli Baba, Nainital, Uttar Pradesh, Kainchi Dham, Hanuman Ansh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com