विज्ञापन

11 साल से कोई नहीं तोड़ पाया था यह रिकॉर्ड, अंकिता ने कर दिखाया कमाल, राष्ट्रीय एथलेटिक्स में जीता गोल्ड

65वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन अंकिता ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज इवेंट में एक दशक पुराना मीट रिकॉर्ड तोड़कर गोल्ड मेडल जीता.

11 साल से कोई नहीं तोड़ पाया था यह रिकॉर्ड, अंकिता ने कर दिखाया कमाल, राष्ट्रीय एथलेटिक्स में जीता गोल्ड
Ankita
X (formerly Twitter)

अंकिता ने रविवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 65वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतिम दिन महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज इवेंट में एक दशक पुराना मीट रिकॉर्ड तोड़कर गोल्ड मेडल जीता. अखिल भारतीय पुलिस का प्रतिनिधित्व कर रहे जिस्नु प्रसाद ने भी पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में मीट रिकॉर्ड में सुधार किया. उन्होंने 20.62 सेकेंड का समय लेकर गोल्ड मेडल जीता और 2024 में बेंगलुरु में बी नितिन के नाम दर्ज 20.66 सेकेंड के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा.

प्रतियोगिता में रेलवे का प्रतिनिधित्व कर रही अंकिता ने नौ मिनट 34.86 सेकेंड का समय निकाला जो 2015 में कोलकाता में ललिता बाबर के बनाए नौ मिनट 39.83 सेकेंड के मीट रिकॉर्ड से बेहतर था. अंकिता ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और अंत तक अपनी बढ़त कायम रखते हुए इवेंट में जीत दर्ज की.

'चुनौती देने वाला कोई नहीं था'

इवेंट के बाद अंकिता ने कहा, 'मैं इससे बेहतर समय निकाल सकती थी. लेकिन आज दौड़ में मुझे चुनौती देने वाला कोई नहीं था.' महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज का राष्ट्रीय रिकॉर्ड पारुल चौधरी के नाम है जिन्होंने नौ मिनट 08.67 सेकेंड का समय निकाला था. इससे पहले पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज में शाहरुख खान 2018 में भुवनेश्वर में अविनाश साबले के बनाए आठ मिनट 29.80 सेकेंड के मीट रिकॉर्ड को मामूली अंतर से तोड़ने से चूक गए.

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया से बाहर, रणजी में बिहार के खिलाफ कहर बनकर टूटे रिंकू सिंह, ठोका शानदार शतक

यह भी पढ़ें- बिहार में कहां की हैं ये खूबसूरत वादियां? रिंकू सिंह का नया पोस्ट वायरल, जंगल के बीच दिखे खतरनाक शिकारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com