उत्तर प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एलीट ग्रुप-A मुकाबले में बिहार के खिलाफ पहले दिन का खेल खत्म होने तक मजबूत स्थिति बना ली. राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में स्टंप्स के समय यूपी का स्कोर 84 ओवर में 287/3 था. कप्तान माधव कौशिक 252 गेंदों में 124 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि रिंकू सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया. दोनों बल्लेबाजों ने बिहार के गेंदबाजों को ज्यादा मौके नहीं दिए और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.
रिंकू सिंह ने टी20 क्रिकेट की अपनी अटैकिंग छवि से अलग संयमित और परिपक्व बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 153 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और दिन का खेल समाप्त होने तक 164 गेंदों पर 109 रन बनाकर नाबाद रहे. उनकी पारी में 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. रिंकू और माधव कौशिक के शतकों की बदौलत उत्तर प्रदेश ने पहले दिन पूरी तरह से मैच पर पकड़ बना ली और दूसरे दिन बड़े स्कोर की नींव रख दी.
रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन के ग्रुप:
- ग्रुप-A: बिहार, बड़ौदा, गोवा, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, उत्तर प्रदेश और विदर्भ.
- ग्रुप-B: कर्नाटक, आंध्र, सौराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हैदराबाद, त्रिपुरा, पंजाब और असम.
- ग्रुप-C: बंगाल, दिल्ली, गुजरात, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र, सर्विसेज और ओडिशा.
- ग्रुप-D: मुंबई, राजस्थान, हरियाणा, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और रेलवे.
- प्लेट ग्रुप: मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, सिक्किम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश.
यह भी पढ़ें- बिहार में कहां की हैं ये खूबसूरत वादियां? रिंकू सिंह का नया पोस्ट वायरल, जंगल के बीच दिखे खतरनाक शिकारी
यह भी पढ़ें- IND vs WI 3rd T20I: भारत-वेस्टइंडीज मैच आज: स्टेडियम में पावर बैंक, बैग और कैमरे ले जाने पर रोक
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं