विज्ञापन

ऋषभ पंत नंबर-2, गिलक्रिस्ट से आगे ब्रेंडन मैक्कुलम, टेस्ट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

ऋषभ पंत टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गए हैं. वेलिंगटन में अपनी शतकीय पारी के दौरान उन्होंने छह छक्के लगाए.

ऋषभ पंत नंबर-2, गिलक्रिस्ट से आगे ब्रेंडन मैक्कुलम, टेस्ट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
टेस्ट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व ग्राउंड पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा करने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अब टेस्ट इतिहास में दूसरे सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैक्कुलम को पीछे छोड़ा है. पंत के नाम अब टेस्ट में 108 छक्के हो चुके हैं, जबकि मैक्कुलम ने अपने करियर में 101 मैचों में 107 छक्के जड़े थे. इस लिस्ट में टॉप पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स हैं. बात अगर मुकाबले की करें तो पंत के 9वें टेस्ट शतक के दम पर भारत ने चौथे दिन लंच ब्लैक कैप्स के खिलाफ अपनी बढ़त 261 रनों की कर ली थी.

टेस्ट इतिहास में बेन स्टोक्स सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 138 छक्के लगाए हैं. पंत को उनसे आगे निकलने के लिए अब 31 छक्के और चाहिए और यह उनके लिए मुश्किल नहीं होने वाला है. ऋषभ पंत ने टेस्ट में 5176 गेंदों का सामना किया है. ऐसे में उन्हें हर छक्के के लिए 47.93 गेंद लग रही है. टेस्ट में केवल चार बल्लेबाज ही 100 छक्कों का आंकड़ा पार कर पाए हैं और पंत के बाद बॉल पर सिक्स का जिसका रेशियो बेहतर है वो हैं गिलक्रिस्ट- 67.92.

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

  • बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) - 138 छक्के
  • ऋषभ पंत (भारत) - 108 छक्के
  • ब्रेंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड) - 107 छक्के
  • एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) - 100 छक्के
  • टिम साउदी (न्यूजीलैंड) - 98 छक्के
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Cricket, Rishabh Rajendra Pant
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com