जांघ की चोट गार्बिन मुगुरुजा को लगातार परेशान कर रही है (फाइल फोटो)
- चोट के कारण क्वार्टर फाइनल से नाम वापस लिया
- अपने दूसरे मैच में बर्टेस को 6-3, 7-6 से हराया था
- ब्रिस्बेन इंटरनेशनल के दौरान भी इसी तरह हटना पड़ा था
सिडनी:
स्पेन की स्टार टेनिस खिलाड़ी गर्बाइन मुगुरुजा इस समय चोटों से परेशान हैं. मुगुरुजा ने जांघ में चोट के कारण सिडनी इंटरनेशनल क्वार्टर फाइनल्स से अपना नाम वापस ले लिया. समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मुगुरुजा ने 2018 के अपने दूसरे मैच में नीदरलैंड्स की किकी बर्टेस को सीधे सेटों में 6-3, 7-6 (8-6) मात दी थी. मुगुरुजा ने एक बयान में कहा, "मैंने जब से अभ्यास करना शुरू किया है तब से मुझे दाईं जांघ में दर्द हो रहा था. कल मुझे अच्छा लगा और मैं खेलना चाहती थी, लेकिन आज मैच के दौरान दर्द पूरे समय बना रहा." पूर्व नंबर 1 महिला टेनिस खिलाड़ी मुगुरुजा ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले यह कदम उठाया है.
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस ने जीता ब्रिस्बेन इंटरनेशनल खिताब
गौरतलब है कि इस वर्ष की शुरुआत में मुगुरुजा को ब्रिस्बेन इंटरनेशल टेनिस टूर्नामेंट के दौरान जकड़न के कारण मैच के बीच से हटना पड़ा था. इस महीने होने वाले साल के पहले ग्रैंडस्लैम से पहले, मुगुरुजा को ब्रिस्बेन इंटरनेशनल के दूसरे दौर में सर्बिया की एलेक्सांद्रा क्रूनिच के खिलाफ मुकाबले के बीच से हटना पड़ा था. मुगुरुजा ने जब मैच से हटने का फैसला किया उस समय वे निर्णायक सेट में 2-1 से आगे चल रही थीं.
वीडियो: सेरेना ने वीनस को हराकर जीता अपना 23वां ग्रैंडस्लैम
ब्रिस्बेन टूर्नामेंट के दौरान मुगुरुजा सर्विस करने के बाद कोर्ट पर गिर पड़ी थीं. स्पेन की यह शीर्ष वरीय खिलाड़ी आगे मैच जारी नहीं रख सकी और क्रूनिच के खिलाफ जब 5-7, 7-6, 2-1 से आगे थी तब उन्हें मैच से हटने को मजबूर होना पड़ा था.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Garbine Muguruza, Sydney International, Withdraws