ICICI Bank New Rules: अगर आपका सेविंग अकाउंट ICICI Bank में है, तो यह खबर आपके काम की है. बैंक 1 दिसंबर 2026 से सेविंग अकाउंट से जुड़े कुछ सर्विस चार्ज बदलने जा रहा है. इसके बाद तय फ्री लिमिट से ज्यादा कैश जमा करने या निकालने पर आपको ज्यादा पैसे देने होंगे. वहीं, लोन की EMI या इंश्योरेंस प्रीमियम जैसे ऑटोमैटिक पेमेंट फेल होने पर भी जुर्माना लगेगा. जानें नए नियम का आपकी जेब पर क्या असर होगा.
कैश जमा करने और निकालने पर कितना चार्ज?
ICICI Bank के नए नियमों के तहत, लागू सेविंग अकाउंट में ब्रांच या कैश रीसाइक्लर मशीन से कैश जमा करने पर फ्री लिमिट खत्म होने के बाद चार्ज बढ़ जाएगा. अभी हर 1,000 रुपये पर 3.50 रुपये का चार्ज लगता है, जिसे बढ़ाकर 4 रुपये किया जा रहा है. ब्रांच से कैश निकालने पर भी यही बदलाव लागू होगा.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
महीने में 3 ट्रांजैक्शन फ्री
ग्राहकों को हर महीने तीन कैश ट्रांजैक्शन मुफ्त करने की सुविधा मिलेगी. इसके बाद हर अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर 150 रुपये का चार्ज लगेगा.
हर महीने ₹1 लाख तक फ्री कैश लेनदेन
इसके अलावा, हर महीने 1 लाख तक रुपये के कैश ट्रांजैक्शन पर वैल्यू के हिसाब से कोई चार्ज नहीं लगेगा.अगर महीने में 1 लाख रुपये की लिमिट पार होती है, तो हर 1,000 रुपये पर 4 या 150 रुपये, जो भी ज्यादा होगा, वह चार्ज देना होगा. अगर ट्रांजैक्शन की संख्या और रकम, दोनों की फ्री लिमिट पार हो जाती हैं, तो लागू होने वाला ज्यादा चार्ज लगेगा. हालांकि फ्री लिमिट के अंदर कैश जमा करने या निकालने पर यह एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगेगा.
EMI या ऑटोमैटिक पेमेंट फेल होने पर लगेगा जुर्माना
बैंक ने ECS/NACH से होने वाले ऑटोमैटिक पेमेंट फेल होने पर लगने वाले चार्ज में भी बदलाव किया है. अगर खाते में पर्याप्त बैलेंस नहीं होने की वजह से पेमेंट फेल होता है, तो पहली बार 500 रुपये का चार्ज लगेगा.वहीं, उसी मैंडेट के तहत दूसरी और तीसरी बार पेमेंट फेल होने पर 550-550 रुपये का जुर्माना देना होगा. एक ही मैंडेट पर एक महीने में अधिकतम तीन बार का चार्ज वसूला जा सकता है.
इसका असर खासकर उन ग्राहकों पर होगा अगर आपके खाते से लोन की किस्त (EMI), इंश्योरेंस का प्रीमियम या कोई भी बिल हर महीने अपने आप (Auto-Debit) कटता है.ऐसे में पेमेंट की तारीख से पहले खाते में पर्याप्त बैलेंस रखना जरूरी है.
जनधन खाताधारकों को बड़ी राहत, कैश निकालने पर नहीं लगेगा कोई चार्ज
बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट (BSBDA), के लिए कैश ट्रांजैक्शन चार्ज शून्य ही रखा गया है. यानी प्रधानमंत्री जनधन योजना से जुड़े बैंक खातों (Jan Dhan Accounts) पर कैश जमा करने या निकालने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा. यह सेवा पूरी तरह मुफ्त रहेगी. हालांकि, इन खातों के लिए भी ECS/NACH पेमेंट फेल होने पर लगने वाले चार्ज में बदलाव किया गया है.अगर आपके खाते से लोन की किस्त, बिल या कोई भी ऑटो-डेबिट (ECS/NACH) पेमेंट बैलेंस न होने की वजह से फेल होता है, तो अब जुर्माना पेनाल्टी देना होगा.
लेकिन ये भी जान लें कि हर सेविंग अकाउंट पर एक जैसे नियम लागू नहीं होते. इसलिए सभी ग्राहकों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने अकाउंट के हिसाब से लागू चार्ज जरूर चेक करना चाहिए.
यह भी पढ़ें | SBI Data Leak: करीब 4,000 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, क्या खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं