विज्ञापन
This Article is From Mar 24, 2018

Miami Masters: दूसरे दौर में ही बाहर हुए नोवाक जोकोविच, रुक गया यह विजय रथ!

ऐसा लग रहा है कि नोवाक जोकोविच की फॉर्म में गिरावट आई है. और उन्हें हाल-फिलहाल आराम की जरुरत है

Miami Masters: दूसरे दौर में ही बाहर हुए नोवाक जोकोविच, रुक गया यह विजय रथ!
नोवाक जोकोविच
  • फ्रांस के बेनोइट पाइरे ने दी मात
  • सीधे सेटों में 6-3, 6-4 जीते बेनोइट पाइरे
  • जोकोविच कुछ दिन के लिए आराम करो!
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक का खराब फॉर्म जारी है. उन्हें मियामी ओपन के पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा है. जोकोविक को फ्रांस के बेनोइट पाइरे ने सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से मात दी.
  जोकोविक सिर्फ एक मर्तबा पाइरे की सर्विस को तोड़ पाए. हालांकि पूरे मैच में उनकी असल समस्या उनकी खुद की सर्विस रही. दूसरे सेट में भी यही कहानी रही. मैच के बाद जोकोविक ने कहा कि जो है वो है. मैं उस स्तर पर नहीं हूं जिस पर हुआ करता था. मैं इस बात को जानता हूं. मुझे अपने आप में विश्वास रखना होगा और उम्मीद है कि मेरी फॉर्म वापस आएगी.


यह भी पढ़ें : इस अंदाज में यूकी भांबरी ने मियामी ओपन के मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालीफाई किया
  तीसरे दौर में पाइरे का सामना सर्बिया के ही फिलिप क्राजिनोविक से होगा
  VIDEO: हार से पहले जोकोविच ने प्रैक्टिस सेशन में तो जमकर पसीना बहाया था
  इस हार के बाद से जोकोविक का मियामी ओपन में चला आ रहा 16 लगातार जीतों का सफर भी थम गया. उन्होंने इस विजयी सफर की शुरुआत 2014 से की थी.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com