विज्ञापन
This Article is From May 04, 2016

2700 करोड़ के मेवेदर ने रिंग में वापसी के लिए मांगे इतने पैसे के सब रह गए भौंचक्के

2700 करोड़ के मेवेदर ने रिंग में वापसी के लिए मांगे इतने पैसे के सब रह गए भौंचक्के
बॉक्सर मेवेदर (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: करियर में एक भी मुकाबला नहीं हारने वाले मुक्केबाज़ फ़्लॉयड मेवेदर दुनिया के सबसे अमीर एथलीट हैं और उनकी संपत्ति करीब 2700 करोड़ की है।

'Money(मनी)' के नाम से मशहूर मेवेदर मुक्केबाज़ी को पिछले साल ही अलविदा कह चुके हैं, लेकिन अब एक समारोह के दौरान उन्होंने वापसी के संकेत दिए हैं। उसके लिए उन्होंने एक ऐसी शर्त रख दी है जिसे पूरा करना इतना आसान नहीं लगता।

क्या है मेवेदर की शर्त
एक सवाल के जवाब में मेवेदर ने कहा कि वह वापसी करने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके लिए उनकी दो शर्ते हैं -
1. वापसी के लिए उन्हें 9 डिजिट में फीस चाहिए। यानी अगर 10,00,00,000 डॉलर होते हैं जो भारतीय रुपये के हिसाब से 6.7 अरब रुपयों के करीब होती है।
2. साथ ही वो जिस फ़ाइट में वापसी करना चाहते हैं वो एक चैंपियनशिप मैच ही हो।

अपने करियर में सभी 49 मुकाबले जीतने वाले मेवेदर की दूसरी शर्त माननी मुश्किल नहीं, लेकिन पहली शर्त सुनकर ही आयोजकों के होश उड़ रहे हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
फ़्लॉयड मेवेदर, बॉक्सिंग, मुक्केबाजी, मुक्केबाजी की फीस, Floyd Joy Mayweather, Boxing, Boxing Fees
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com