विज्ञापन

मनु भाकर का सपना टूटा, बिना मेडल खत्म हुआ एशियन गेम्स अभियान, पिता का आया पहला रिएक्शन बोले- किस्मत में...

यह बहु-खेलों वाले आयोजन में मनु के लिए सबसे निराशाजनक अभियानों में से एक रहा. इससे पहले वह महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी थीं और पांचवें स्थान पर रही थीं.

मेडल की रेस में पिछड़ीं मनु भाकर, एशियन गेम्स अभियान बिना पदक समाप्त

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर एशियाई खेलों में सोमवार को 25 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में जगह बनाने से चूककर पदक के बिना लौटेंगी, जबकि ईशा सिंह ने शीर्ष आठ में जगह बनाकर भारत की पदक उम्मीदें कायम रखीं.मनु 579 अंक ही जुटा सकीं, जो उन्हें फाइनल में पहुंचाने के लिए काफी नहीं था. वह 11वें स्थान पर रहीं। ईशा ने 580 अंक के साथ आठ निशानेबाजों के फाइनल में जगह पक्की की. यह बहु-खेलों वाले आयोजन में मनु के लिए सबसे निराशाजनक अभियानों में से एक रहा. इससे पहले वह महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी थीं और पांचवें स्थान पर रही थीं.

भारत टीम स्पर्धा में पदक की दौड़ में था, लेकिन राही सरनोबत का निशाना अहम समय पर चूक गया, जो टीम के लिए महंगा साबित हुआ. सरनोबत ने चौथी सीरीज में 39 अंक का खराब स्कोर किया. प्रत्येक सीरीज में पांच निशाने होते हैं. भारत इस प्रदर्शन के बावजूद पोडियम पर जगह बनाने की स्थिति में था, लेकिन सरनोबत के खराब प्रदर्शन के बाद टीम की पदक की उम्मीदें निर्णायक रूप से समाप्त हो गईं. सरनोबत 568 अंक के निराशाजनक स्कोर के साथ 30वें स्थान पर रहीं.

मनु भाकर के लिए 2026 एशियाई गेम्स मुश्किल रहे

  • 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत — 5वां स्थान
  • 10 मीटर एयर पिस्टल टीम — 4था स्थान
  • 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत — 11वां स्थान
  • 25 मीटर पिस्टल टीम — 5वां स्थान

मनु भाकर के पिता राम किशन भाकर ने किया रिएक्ट

शूटिंग एक ऐसे गेम हैं जहां एक शॉट से मैच का पासा पलट सकता है. मनु ने भी अच्छा परफॉर्मेंस किया लेकिन उसका दिन आज नहीं था. कभी-कभी खिलाड़ी का उताव-चढ़ाव आता है. मनु लगातार अच्छा कर रही थी. लेकिन उसका दिव आज अच्छा नहीं रहा .खासकर कल मनु अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं थी. हर शूटर चाहता है कि वह अच्छा परफॉर्मेंस करें लेकिन कभी-कभी शूटर के लिए दिन अच्छा नहीं होता है. 10 मीटर में मनु ने बेहतर किया था. कुछ भी गलत नहीं हुआ, लेकिन एक खराब शॉट ने उसे मेडल से दूर कर दिया. 

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026 जैवलिन थ्रो: थरंगा नंबर-1, रोहित यादव नंबर-2, अरशद नदीम टॉप-10 में, नीरज चोपड़ा के बाद सबसे दूर भाला फेंकने वाले दावेदारों की पूरी लिस्ट

ये भी पढ़ें- विराट कोहली नंबर 1, रोहित शर्मा नंबर 2, सफल रन-चेज में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News, Asian Games 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com