विज्ञापन

एशियन गेम्स 2026 जैवलिन थ्रो: थरंगा नंबर-1, रोहित यादव नंबर-2, अरशद नदीम टॉप-10 में, नीरज चोपड़ा के बाद सबसे दूर भाला फेंकने वाले दावेदारों की पूरी लिस्ट

एशियन गेम्स 2026 के मेंस जैवलिन थ्रो इवेंट में नागोया सिटी मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में 14 एथलीट हिस्सा लेंगे, जिसमें भारत के दो जैवलिन थ्रोअर पर सबकी नजर रहेगी. नीरज चोपड़ा के न होने से सबकी उम्मीद रोहित यादव और यशवीर सिंग पर है.

एशियन गेम्स 2026 जैवलिन थ्रो: थरंगा नंबर-1, रोहित यादव नंबर-2, अरशद नदीम टॉप-10 में, नीरज चोपड़ा के बाद सबसे दूर भाला फेंकने वाले दावेदारों की पूरी लिस्ट
एशियन गेम्स 2026: थरंगा, रोहित और अरशद के बीच गोल्ड की जंग, जानें किसने फेंका सबसे दूर भाला

नीरज चोपड़ा के एशियन गेम्स में हिस्सा न लेने की वजह से, श्रीलंका के रुमेश थरंगा एशियन गेम्स 2026 की पुरुषों की जैवलिन थ्रो फाइनल में सबसे मजबूत दावेदार के तौर पर उतर रहे हैं. थरंगा 92.62 मीटर के अपने सीजन-बेस्ट और पर्सनल-बेस्ट थ्रो के साथ एंट्री लिस्ट में सबसे ऊपर हैं, वे इस सीजन में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले इकलौते जैवलिन थ्रोअर हैं. इसके बाद  भारत के रोहित यादव 87.68 मीटर के सीजन-बेस्ट थ्रो के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जबकि उनके साथी यश वीर सिंह 85.41 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर हैं. नीरज चोपड़ा की गैर-मौजूदगी में ये दोनों भारतीय खिलाड़ी मेडल के मुख्य दावेदारों में शामिल होंगे. पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम भी मुकाबले में हैं, लेकिन 81.49 मीटर के सीजन-बेस्ट थ्रो के कारण वे टॉप पांच में जगह नहीं बना पाए हैं,। हालांकि, 92.97 मीटर के पर्सनल-बेस्ट रिकॉर्ड के साथ, वे अब भी सबसे खतरनाक प्रतिस्पर्धियों में से एक हैं और मुकाबले के दिन बड़ा थ्रो करने की क्षमता रखते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

सीजन बेस्ट (SB) के आधार पर टॉप-10 जैवलिन थ्रोअर, एशियन गेम्स 2026 जैवलिन थ्रो एंट्री लिस्ट

  • रुमेश थरंगा (श्रीलंका) – 92.62 मीटर
  • रोहित यादव (भारत) – 87.68 मीटर
  • यशवीर सिंह (भारत) – 85.41 मीटर
  • सुमेधा रणसिंघे (श्रीलंका) – 82.40 मीटर
  • युता साकियामा (जापान) – 82.05 मीटर
  • अरशद नदीम (पाकिस्तान) – 81.49 मीटर
  • ताइपोंग नाम (दक्षिण कोरिया) – 80.35 मीटर
  • रिन सुजुकी (जापान) – 79.47 मीटर
  • सरवर इस्मोइलोव (उज्बेकिस्तान) – 77.39 मीटर
  • एलेक्सी खलीस्तोव (कजाखस्तान) – 75.07 मीटर

एशियन गेम्स 2026 जैवलिन थ्रो एंट्री लिस्ट

  • रुमेश थरंगा (SRI) - SB 92.62 मीटर | PB 92.62 मीटर
  • रोहित यादव (IND) - SB 87.68मीटर | PB 87.68मीटर
  • यश वीर सिंह (IND) - SB 85.41मीटर | PB 85.41 मीटर
  • सुमेधा रणसिंघे (SRI) - SB 82.40 मीटर | PB 85.78मीटर
  • युता साकियामा (JPN) - SB 82.05 मीटर | PB 87.16 मीटर
  • अरशद नदीम (PAK) - SB 81.49 मीटर | PB 92.97 मीटर
  • ताइपोंग नाम (KOR) - SB 80.35 मीटर | PB 80.35 मीटर
  • रिन सुजुकी (JPN) - SB 79.47 मीटर | PB 81.23मीटर
  • सरवर इस्मोइलोव (UZB) - SB 77.39 मीटर | PB 77.39 मीटर
  • एलेक्सी खलीस्तोव (KAZ) - SB 75.07मीटर | PB 75.07 मीटर
  • मुहम्मद यासिर (PAK) - SB 74.36 मीटर | PB 79.93 मीटर
  • अब्दुल हफीज़ (INA) - SB 68.49 मीटर | PB 72.82 मीटर
  • अब्दुलरहमान अलाज़ेमीटर (KUW) - SB 68.27मीटर | PB 73.87मीटर
  • सिल्फानस एनडिकेन (INA) - SB 68.00 मीटर | PB 72.26 मीटर

 एशियन गेम्स 2026 के जैवलिन थ्रो फाइनल कब और कहां होगा लाइव टेलीकास्ट

एशियन गेम्स 2026 के जैवलिन थ्रो फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV पर होगा, भारत में एशियन गेम्स 2026 के जैवलिन थ्रो इवेंट का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports 1, Sony Sports 2 और Sony Sports 5 टीवी चैनलों पर भारत के फैन्स देख सकेत हैं.  

एशियन गेम्स जैवलिन थ्रोअर का फाइनल कब होगा, भारत में कितने बजे से शुरू होगा

जैवलिन थ्रो फाइनल में 9 देशों के एथलीट हिस्सा लेंगे, जैवलिन थ्रो का फाइनल भारतीय समयानुसार शाम 4:45 बजे शुरू होगा.

ये भी पढ़ें- विराट कोहली नंबर 1, रोहित शर्मा नंबर 2, सफल रन-चेज में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

ये भी पढ़ें- दो या तीन नहीं! एक दिन में लगे 6 शतक, वनडे क्रिकेट में फैंस को हमेशा याद रहेगा 27 सितंबर का दिन

ये भी पढ़ें- Asian Games 2026 Day 9 LIVE Updates: मनु भाकर ने मेडल के लिए शुरू किया अभियान

ये भी पढ़ें- बारिश से रद्द होगा भारत-अफगानिस्तान मैच? क्या है एशियन गेम्स का नियम, जानें कौन सी टीम पहुंचेगी सेमीफाइनल, समझिए पूरा समीकरण

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asian Games 2026, Sports News, Neeraj Chopra, Arshad Nadeem
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com