विज्ञापन

दिल्ली में सितंबर में आ गई नवंबर वाली ठंड, तापमान ने तोड़ा 25 साल का रिकॉर्ड, सुबह-सुबह क्यों छूट रही कंपकंपी

दिल्ली के मौसम में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. यहां सितंबर के महीने में न्यूनतम तापमान का 25 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है. दिल्ली-एनसीआर रीजन में फिलहाल न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक चला गया है.

दिल्ली में सितंबर में आ गई नवंबर वाली ठंड, तापमान ने तोड़ा 25 साल का रिकॉर्ड, सुबह-सुबह क्यों छूट रही कंपकंपी
दिल्ली में सितंबर में नवंबर वाली ठंड का एहसास
  • दिल्ली के मौसम में इन दिनों बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है.
  • दिल्ली में न्यूनतम तापमान ने 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
  • आलम यह है कि यह है कि सितंबर में ही नवंबर वाली ठंड का एहसास हो रहा है.
नई दिल्ली:

दिल्ली में मौसम लगातार करवट ले रहा है. सितंबर के शुरुआती हफ्ते में दिल्ली के लोग जहां उमसभरी गर्मी से परेशान थे, वहीं लोग सितंबर का आखिरी हफ्ता आते-आते कंबल तानकर सो रहे हैं. क्योंकि इस बार पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं और लगातार हुई बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान ने 25 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 27 सितंबर 2026 की सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से करीब 3 डिग्री कम है. मौसम विभाग (IMD) के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर के महीने में साल 2001 के बाद से यह दूसरा सबसे कम न्यूनतम तापमान है. जिसकी वजह से आज यहां हल्की ठंड महसूस हो रही है.

दिल्ली में सितंबर में नवंबर जैसी सुबह 

दिल्ली में मौसम विभाग के मुताबिक सितंबर के महीने में इतनी ठंडी सुबह अमूमन देखने को नहीं मिलती है. अगर पिछले 25 सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2001 में आखिरी बार इन दिनों में तापमान न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री दर्ज हुआ था. इसके अलावा 6 सितंबर 2008 को 20.8 डिग्री दर्ज किया गया था. ऐसे में दिल्ली के तापमान में गिरावट होने से पिछले कई सालों के रिकॉर्ड टूट गए हैं. 27 सितंबर का दिन 2001 के बाद दूसरा सबसे ठंडा दिन बन गया है. इससे पहले साल 2024 में 19 सितंबर को पारा 21.1 डिग्री तक गिरा था, जो अब तीसरे स्थान पर आ गया है.

दिल्ली के तापमान 3 डिग्री तक गिरावट 

दिल्ली के तापमान में करीब 3 डिग्री तक गिरावट हुई है. रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री नीचे गिरकर 30.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया. शनिवार को हुई झमाझम बारिश और रविवार सुबह से चल रही 4 से 6 मील प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं ने मौसम सुहाना बना दिया.

क्यों गिरा दिल्ली का मौसम 

दिल्ली में अचानक से तापमान गिरने की प्रमुख वजह पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी मानी जा रही है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में लगातार बर्फबारी की वजह से ठंडी हवाओं की एंट्री दिल्ली में हुई है. इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में पिछले दिनों हुई तेज बारिश के कारण हवा में नमी बढ़ गई थी. जिससे मौसम साफ होता गया. इस बदली भौगोलिक स्थिति और तेज हवाओं के चलते मौसम साफ बदल गया. जिससे सितंबर में ही नवंबर जैसा महसूस हो रहा है.

दिल्ली के AQI में सुधार

दिल्ली के मौसम में हुए इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर AQI पर पड़ा है.  फिलहाल वायु गुणवत्ता सूचकांक को संतोषजनक स्थिति में दर्ज किया गया है. सितंबर के महीने में दिल्ली का यह AQI  साल 2026 में दिल्ली के सबसे साफ और शुद्ध हवा वाले दिनों में से एक माना जा रहा है. 

ये भी पढे़ंः विदाई से पहले कब तक बरसेगा मॉनसून, यूपी-उत्तराखंड से लेकर बंगाल तक 3 दिन मूसलाधार बारिश, दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Weather, Delhi Weather Update, Delhi Me Barish, Delhi Weather News, Delhi Cold
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com